रायपुर रेल मंडल में भारी तादाद में नशीली कफ सिरप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, तलाश जारी
A large amount of intoxicating cough syrup recovered in Raipur Railway Division one accused arrested another absconding search continues
भिलाई : रेलवे यार्ड से नशीली सिरप की खेप बरामद की है. रेलवे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है/ वहीं, एक आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया/ आरोपी के पास से दो बैग भरे सिरप बरामद की गई है/ पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि 7 अगस्त को दुर्ग-भिलाई के मध्य रेलवे लाइन किमी न 864/2ए के पास दो व्यक्ति को 2 ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध हालत में घूम रहा है. पुलिस को देख एक फरार हो गया. दूसरा पकड़ा गया.
पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम प्रेम प्रकाश नेताम, निवासी पाटन बताया. शक होने पर उसका बैग खोलकर दिखाने को कहा गया. दोनों ट्रॉली बैग में कफ सीरफ BLUEX-T मिला. जिसका कोई वैध कागजात नही होना बताया. उक्त कफ सीरफ के नशीला पदार्थ होने की पुष्टि के लिए ड्रग निरीक्षक दुर्ग को घटनास्थल पर बुलाया गया. जिनके द्वारा इसकी पुष्टि की गई.
उक्त दोनों ट्रॉली बैग में नसीला पदार्थ BLUEX- T होने की पुष्टि होने के बाद कुल 508 नग बॉटल (प्रत्येक 100 मीली) को जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 91,440 है. नशीली सिरप को जब्त कर उक्त व्यक्ति को NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनो ट्रॉली बैग सहित आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंपा गया. पुलिस एक फरार आरोपी को तलाश में जुटी है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



