टेंडर लेने बाद काम नहीं करने पर दो ठेकेदार को किया गया ब्लैक लिस्टेड अमानत राशि राजसात करने की दी गई चेतावनी
Two contractors were blacklisted for not doing the work after taking the tender warned to confiscate the security deposit
रायगढ़ : टेंडर लेने बाद निर्माण कार्य नहीं करने पर शुक्रवार को निगम प्रशासन द्वारा दो ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया गया. दोनों ठेकेदार के अमानत राशि को राजसात किया गया. कृष्ण वाटिका निवासी स्काई हाई इंटरप्राइजेज प्रोपराइटर एस एल खांबरा द्वारा वार्ड क्रमांक 22 रोहड़ा घर से मैदानी घर तक सीसी सड़क निर्माण का काम लिया गया था. इसी तरह अंबिका कंट्रक्शन प्रोपराइटर श्रीमती कुसुम देवी द्वारा वार्ड क्रमांक 19 गौरी शंकर मंदिर के सामने कलवर्ट निर्माण और नगर निगम क्वार्टर नंबर 5 मरम्मत कार्य का टेंडर लिया गया था.
दोनों ठेकेदार द्वारा काम नहीं किया गया. काम शुरु करने के लिए दोनों ठेकेदार को प्रथम, द्वितीय और अंतिम सूचना नोटिस जारी किया गया था. नोटिस के बाद काम शुरु नहीं करने पर ब्लैक लिस्टेड करने और अमानत राशि को राजसात करने की चेतावनी दी गई थी. इसके बाद भी दोनों ठेकेदारों द्वारा कार्य शुरु नहीं किया गया. इसे देखते हुए दोनों ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करते हुए अमानत राशि को राजसात किया गया.
गौरतलब हो कि निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी द्वारा लगातार निगम क्षेत्र के निर्माण कार्यों की समीक्षा की जा रही है. इसमें कार्यों में गुणवत्ता नहीं होने या सैंपल ठीक नहीं होने या काम तय समय पर नहीं करने को लेकर ठेकेदारों को नोटिस जारी करने और ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया को दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
9 ठेकेदार को नोटिस जारी, एक ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के दिए निर्देश
कवर्धा : कार्यालय के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन और पेयजल व्यवस्था के बारे में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली. कलेक्टर ने बैठक में शासन की प्राथमिकता में शामिल हर घर पर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने वाली जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए.
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन अभियंता दिलीप राजपूत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे.
कलेक्टर महोबे ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है. इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रुप से कार्यों की समीक्षा करें और फील्ड विजिट कर यह सुनिश्चित करें कि सभी परियोजनाएँ समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरी हों.
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्य की जानकारी लेते हुए धीमी गति से काम करने वाले 9 ठेकेदारों को नोटिश जारी करने के निर्देश दिया. वही काम शुरु नही करने वाले एक ठेकेदार को दिए गए नोटिस का निर्धारित समय में जवाब नही मिलने पर ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिया.
बैठक में बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत 486 ग्रामों में 1 लाख 31 हजार 380 घरेलू नल कनेक्शनो में जल प्रदाय शुरु किया जा चुका है और 174 गांवों का काम पूरा हो चुका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



