छत्तीसगढ़ में SEX रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो मकानों में मारा छापा, संदिग्ध हालत में मिले दो पुरुष और 8 युवतियां, गिरफ्तार
Sex racket busted in Chhattisgarh major police action raid in two houses two men and 8 girls found in suspicious condition arrested
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है. पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश देकर 8 युवती और दो पुरुष को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, युवतियां अलग-अलग शहरों की हैं. जो एजेंट के जरिए यहां आती है. एजेंट फरार हो गया है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है
कवर्धा शहर में लगातार देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी. पुलिस ने शहर के राजनांदगांव बायपास रोड स्थित मकान और खुटु रोड स्थित मकान में रेड मारी. जहां दोनों स्थान पर 8 युवती और 2 पुरुष संदेहास्पद स्थिति में मिले. पुलिस ने इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी को अदालत के सामने पेश किया. पुलिस की गिरफ्त में आई युवतियां अलग-अलग शहरों से हैं. इनको यहां लाने वाला एजेंट फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
12 सितम्बर 2024 को आम नागरिको द्वारा थाना कवर्धा को खबर मिली कि खुटू नर्सरी साहूजी नगर वार्ड कमांक 17 निवासी कौशल्या कुर्रे और राजनांदगांव बायपास निवासी किरण पानागर अपने अपने घर में बाहर से लड़कियां बुलाकर वेश्यावृत्ति करा रही है. जिससे आम लोगों में आक्रोश व्याप्त है. और क्षेत्र की शांति व्यवस्था बिगड़ रही है.
इस खबर की तस्दीक और जरुरी कार्यवाही के लिए उप निरीक्षक शांता लकड़ा के नेतृत्व में अलग अलग टीम रेड तस्दीकी के लिए खुटु नर्सरी कासिल्या कुर्रे के घर और किरण पनागर के घर गई. तो पुलिस कार्यवाही में मदद ना कर पुलिस टीम के साथ विवाद करने लगी. जिस पर पुलिस टीम के द्वारा सख्ती से रेड कर घरों की तलाशी ली.
अनावेदिका कौसिल्या के घर के अन्दर 3 महिलाएं और कुछ पुरुष संदिग्ध हालत में मिले. और किरण पनागर के घर 4 महिलाएं और दो पुरुष मिले. उनसे पूछताछ की गई. अनावेदिकागण बाहर से लडकियां/महिलाएं बुलाकर शहर में वेश्यावृत्ति कराते और शहर के शांतिमय वातावरण को खराब करते पाए गए.
वर्तमान में पूरे शहर में त्योहार का माहौल है. नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है. ऐसे में अनावेदिका और उक्त सभी महिला पुरुषो के इस तरह के गंदे काम से क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा-व्यवस्था प्रभावित होने, संज्ञेय अपराध घटित होने की पूरी आशंका के मद्देनजर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. सभी को अदालत पेश कर जेल भेजी जा रहा है. थाना कोतवाली पुलिस द्वारा भविष्य में भी अपराधिक गतिविधियों में शामिल असमाजिक तत्वों के विरूद्व कड़ी से कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी.
इस कार्यवाही में निरीक्षक लालजी सिन्हा थाना प्रभारी कवर्धा, उप निरीक्षक शांता लकडा, प्रआर धन्नू दिवाकर, म.प्र.आर. मानकुमारी, आर. गोपाल राजपूत और महिला आर. लक्ष्मी मेरावी, मोंगरा सोनवानी, गुमिता साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
आरोपियों के नाम
(1) कौशिल्या कुर्रे पति संतोष कुर्रे उम्र 28 साल साकिन साहूजी नगर वार्ड कमांक 17 खुद नर्सरी के पास कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम
(02) सत्यवत्ती सिंह पति चेतन सिंह उम्र 27 साल साकिन भिंभौरी थाना स/लोहारा जिला कबीरधाम
(03) अंजू जोशी पति नकुल जोशी उम्र 28 साल साकिन भिभौरी थाना स/लोहारा जिला कबीरधाम
(04) धरमदास पिता गुलाबदास उम्र 36 साल साकिन रिवापार थाना बोडला जिला कबीरधाम
(05) पंकज देवांगन पिता पुनुराम देवांगन आयु 30 साल निवासी वार्ड नंबर 12 टिकरीपारा रोड गंडई थाना गंडई जिला कौरागढ़
(06) ऋतु कुर्रे पिता संतोष कुर्रे आयु 20 साल निवासी देवनगर थाना छोटे कोनी जिला बिलासपुर
(07) अंकी कुर्रे पिता संपतराम कुर्रे आयु 22 साल निवासी गुरु घासीदास चौक के पास अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा
(08) निधि कुर्रे पित्ता संपतराम कुरें आयु 20 साल निवासी गुरु घासीदास चौक के पास अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा
(09) साक्षी यादव पिता सुनील यादव आयु 21 साल निवासी कोटा डाक बंगला तहसील रोड डबरापारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर,
(10) दुर्गा महोबिया पिता धनीराम बरनवा आयु 39 साल निवासी ग्राम अंगई थाना बजाग जिला डिण्डौरी (मध्यप्रदेश)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



