युवती का प्यार पाने के लिए युवक ने दिखाया चाकू, आशिक गिरफ्तार, लड़की पर ब्लेड मारकर जानलेवा हमला, रिश्तेदार आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

To get the love of the girl the young man showed a knife the lover was arrested a fatal attack on the girl with a blade the relative of the accused reached behind the bars

युवती का प्यार पाने के लिए युवक ने दिखाया चाकू, आशिक गिरफ्तार, लड़की पर ब्लेड मारकर जानलेवा हमला, रिश्तेदार आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

युवती का प्यार पाने के लिए युवक ने दिखाया चाकू, आशिक गिरफ्तार

कोरबा : एक युवती का प्यार पाने के लिए एक युवक ने चाकू दिखाकर भयभीत किया था जो उसे महंगा पड़ गया. लड़की की शिकायत पर चौकी सीएसईबी पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के सीएसईबी क्षेत्रांतर्गत रहने वाली एक पीड़िता द्वारा 14 नवम्बर 2024 को एक रिपोर्ट दर्ज कराया है कि आज से करीब 1 साल पहले माह अक्टूबर 2023 में पीड़िता अपने एक रिस्तेदार दयाल केंवट पिता देवानन्द केंवट उम्र 30 साल साकिन पीपरपारा कोहड़िया चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छग) के पास ट्युशन पढ़ने जाया करती थी. उस दौरान आरोपी दयाल केंवट के द्वारा पीड़िता के गले में चाकू रखकर जान से मारने का डर दिखाकर विडियो बना लिया था. और जबरदस्ती करने की कोशिश किया था.
is मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 700 / 2024 धारा 354,506 भा.द.वि. दर्ज कर मामला जांच में लिया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना, चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद खूंटे को त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिया गया.
चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद खूंटे के द्वारा अपने मातहत स्टाफ के साथ आरोपी दयाल केंवट पिता देवानन्द केंवट उम्र 30 साल साकिन पीपरपारा कोहड़िया चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छग) से घटना में इस्तेमाल मोबाईल फोन और चाकू जप्त किया गया. और वैधानिक कार्यवाही के बाद आरोपी को 14 नवम्बर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

लड़की पर ब्लेड मारकर जानलेवा हमला, रिश्तेदार आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

कोरबा : सीएसईबी क्षेत्रांतर्गत निवासरत एक पीड़िता 12 नवम्बर 2024 को सुबह 9:30 बजे अपने घर से पम्पहाउस कोरबा स्थित स्कुल जाने निकली थी. जिसे पम्प हाउस मैदान पानी टंकी के पास एक सफेद स्कुटी में सवार दो अज्ञात युवकों ने ब्लेड मारकर कत्ल करने की कोशिश की.
इस मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 696 / 2024 धारा 109 (1) बी. एन. एस. दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यु.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना, चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण
प्रसाद खूंटे एवं प्रभारी सायबर सेल कोरबा उप निरीक्षक अजय सोनवानी व टीम कोरबा को त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिया गया.
घटनास्थल का मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर आरोपियों की पतासाजी किया जा रहा था. इस दौरान पीड़िता द्वारा अदालत के सामने कराए गए अंतर्गत धारा 183 बी. एन. एस. एस. के तहत बयान में मामले के आरोपियों का खुलासा करते हुए दिनांक घटना समय को उसके रिश्तेदार आरोपीगण मोहनीश केंवट पिता देवानन्द केंवट उम्र 26 वर्ष साकिन पीपरपारा कोहड़िया चौकी सीएसईबी जिला कोरबा और आकाश राठौर पिता दीपक कुमार
राठौर उम्र 24 साल साकिन ढोढ़ीपारा चौकी सीएसईबी जिला कोरबा के द्वारा ही पीड़िता के उपर जानलेवा हमला कर ब्लेड मारकर हत्या करने का प्रयास किया जाना बताई.
जिसके आधार पर उपरोक्त आरोपियों से घटना में इस्तेमाल मोटर सायकल और आला जरब आदि जप्त किया गया. औरआरोपीगण को गिरफ्तार किया गया. जिन्हे न्यायिक रिमाण्ड पर अदालत पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb