झारखंड में कमाने गए पति ने पत्नी की गला दबाकर किया कत्ल, बिल्हा लौटने पर परिजनों की शिकायत पर आरोपी प्रदीप निषाद गिरफ्तार
Husband who had gone to earn money in Jharkhand strangled his wife to death after returning to Bilha accused Pradeep Nishad arrested on complaint of family members
बिलासपुर/बिल्हा : मजदूरी करने झारखंड गए पति-पत्नी में वहां विवाद होता था. जिससे गुस्से मे आकर पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. परिजनों की शिकायत पर बिल्हा पुलिस ने जीरो में हत्या का मामला दर्ज कर लिया.अब आगे की कार्यवाही के लिए झारखंड पुलिस के सम्पर्क में है.
बिल्हा थाने में खपरी गांव के निवासी एक परिवार ने अपनी बेटी की हत्या का मामला दर्ज कराया. परिजनों के मुताबिक किरण की शादी आमगांव पचपेड़ी के रहने वाले प्रदीप निषाद से तीन साल पहले हुई थी. शादी के बाद से दोनों झारखंड के ईट भट्टा में काम करने जाते थे. जहां 5 महीने पहले उनकी एक बेटी हुई.
हाल ही में दोनों फिर से ईट भट्टा मे काम करने गया. लेकिन कुछ दिनों बाद पति-पत्नी में कहासुनी हो गई और पति प्रदीप ने किरण की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी पति ने हत्या को खुदकुशी का रुप देने की कोशिश की. लेकिन मृतका के परिजनों ने बिल्हा थाने में मामला दर्ज कराया. और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
इस मामले में दुखद पहलू यह है कि पांच माह की बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया और पिता जेल चला गया. फिलहाल बिल्हा पुलिस ने जीरो में कत्ल का मामला दर्ज कर झारखंड पुलिस को सौंप दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



