कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बंद स्कूल परिसर में मिली लाश, सुसाइड नोट में लिखा- इतनी नफरत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मोबाइल जप्त
College student commits suicide by hanging; body found on closed school premises. Suicide note reads: "Thank you so much for so much hatred"; mobile phone seized.
दुर्ग/भिलाई : दुर्ग जिला के भिलाई में सेक्टर-4 स्थित लंबे समय से बंद पड़े बीएसपी स्कूल परिसर में एक कॉलेज छात्र का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान कल्याण कॉलेज के छात्र दीपांशु वर्मा उम्र 22 साल के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक दीपांशु रोज की तरह घर से निकला था. लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान खबर मिली कि बीएसपी सेक्टर-4 के बंद पड़े स्कूल परिसर में एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ है. मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने शव की पहचान दीपांशु वर्मा के रूप में की.
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें लिखा है- “इतनी नफरत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.. मेरे शरीर को दफनाया नहीं जाना चाहिए, इसका अंतिम संस्कार (दाह-संस्कार) किया जाना चाहिए.” हालांकि नोट में किसी व्यक्ति का नाम या आत्महत्या के पीछे का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है.
परिजनों ने बताया कि घर से निकलने से पहले दीपांशु ने अपनी मां से 100 रुपये मांगे थे. उस समय मां नींद में थीं. इसलिए उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. इसके बाद वह घर से निकल गया. परिवार को अंदेशा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा.
दीपांशु के पिता बीएसपी कर्मचारी हैं. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और सभी सदमे में हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुसाइड नोट और अन्य परिस्थितियों के आधार पर यह जांच की जा रही है कि छात्र ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या वह किसी मानसिक तनाव या अन्य कारणों से परेशान था. फिलहाल पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मोबाइल डेटा सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच भी की जा रही है. मामला संवेदनशील होने के कारण सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
NEET के एक और छात्र ने किया सुसाइड, 22 साल के जतिन ने परीक्षा से पहले दी जान
नीट (यूजी) अभ्यर्थियों के खुदकुशी के मामले थम नहीं रहे हैं. 21 जून को नीट की परीक्षा होनी है. उधर गाजियाबाद में शुक्रवार को 22 साल के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है. छात्र ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक मिनट चार सेकेंड का वीडियो भी बनाया। जिसमें उसने खुद को किसी दबाव में न होने की बात कही. हालांकि, वह खुद को थोड़ा अवसादग्रस्त बता रहा था. पुलिस ने मोबाइल से वीडियो बरामद कर जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक विजयनगर थाना क्षेत्र में एच-ब्लॉक निवासी जतिन कुमार नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. वह 21 जून को भी परीक्षा देने वाला था. परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात करीब 12 बजे तक वह कमरे में टहलता दिखाई दिया था. अगले दिन सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो वह मृत हालत में मिला. खबर मिलने पर विजयनगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. कमरे में पंखे से बंधा फंदा टूटा हुआ मिला और शव फर्श पर पड़ा था.
'आज कुछ अलग करने की सोच रहा'
जांच के दौरान पुलिस को छात्र के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला. जिसे उसने कथित तौर पर आत्महत्या से ठीक पहले रिकॉर्ड किया था. वीडियो में जतिन ने अपने स्टडी रूम का दृश्य दिखाते हुए कहा कि वह “आज कुछ अलग करने” की सोच रहा है. उसने पंखे पर लगे फंदे को भी कैमरे में दिखाया. वीडियो में उसने कहा कि उस पर किसी तरह का दबाव नहीं है और उसे नीट परीक्षा की कोई टेंशन नहीं है. उसने यह भी कहा कि उसके पिता ने उसे परीक्षा को लेकर तनाव न लेने की सलाह दी थी.
वीडियो में छात्र ने कहा कि वह परीक्षा में कामयाब होने का प्रयास करना चाहता है और अगर कामयाब हुआ तो लोग यह वीडियो देखेंगे. इसके बाद उसने अपनी बात खत्म कर दी. पुलिस अब वीडियो की सत्यता और उसके पीछे के हालात की जांच कर रही है और वीडियो को जांच में शामिल किया गया है.
इकलौता बेटा था जतिन
जतिन अपने परिवार का इकलौता बेटा था. उसके पिता एक सरकारी विभाग में कार्यरत हैं. जबकि मां गृहिणी हैं. उसकी एक छोटी बहन इंटरमीडिएट की छात्रा है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों ने फिलहाल इस मामले में कोई बयान देने से इनकार कर दिया है.
वहीं, इस पूरे मामले में एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि युवक द्वारा खुदकुशी से पहले बनाया गया वीडियो बरामद हुआ है. जिसकी जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है.
पिछले सिर्फ एक हफ्ते में कई नीट छात्र-छात्राओं ने की खुदकुशी
पहला केस: राजस्थान के अलवर की रहने वाली छात्रा रेणु मीणा उम्र 18 साल अलवर की रहने वाली थी. वह दिल्ली में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी. वह अपने भाई-बहन के साथ रहती थी. उसने 14 जून को दिल्ली में ही फांसी लगाकर खुद्कुशी कर ली. बताया जा रहा कि 14 जून को सभी भाई-बहन पढ़ने के लिए लाइब्रेरी गए थे. जब शाम के समय सभी वापस लौटे तो रेणु अपने कमरे में चली गई. कुछ देर बाद भाई-बहनों ने रेणु को चाय पीने के लिए आवाज लगाई तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई. शक होने पर दरवाजा खोला गया तो रेणु का शव रोशनदान में लगे फंदे से लटका मिला.
दूसरा केस: राजस्थान में झुंझुनू जिले के नवलगढ़ के कारी निवासी उमेश माली ने भी खुदकुशी कर ली. वह भी सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में अपनी बड़ी बहन, छोटे भाई और मां के साथ फ्लैट में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. छात्र उमेश का इस बार तीसरा अटेम्ट था और 21 जून के परीक्षा में वह शामिल होने वाला था.
तीसरा केस: 18 जून को अहमदाबाद में 17 साल के छात्र ने भी खुदकुशी कर ली. नीट री-एग्जाम से महज तीन दिन पहले उसने रिहायशी इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगाई. अहमदाबाद पुलिस के जोन-2 के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार तड़के कंट्रोल रूम को न्यू रानीप इलाके की एक सोसाइटी परिसर में एक लड़के के खून से लथपथ पड़े हने की खबर मिली थी.
चौथा केस: कोयंबटूर की रहने वाली 19 साल की अनुकीर्तना ने खुदकुशी कर ली. वह पहले भी दो बार NEET एग्जाम दे चुकी थी. पेपर लीक और रद्द होने के बाद वह फिर से एग्जाम देने की तैयारी कर रही थी. पुलिस का कहना है कि शायद वह परीक्षा का दबाव झेल नहीं सकी और मौत को गले लगा लिया.
पांचवां केस: इंदौर में नीट छात्रा अवंतिका मौर्य की भी मौत हो गई. वह धार जिले की रहने वाली थी और इंदौर में बहन के साथ रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. मोबाइल बात करने के दौरान वह तीसरी मंजिल से गिर गई थी. पुलिस अभी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या थी या हादसा?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



