दुर्ग पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात ले जाई जा रही महाराष्ट्र पासिंग स्कार्पियो से पकड़े 6 करोड़ 60 लाख कैश, चार आरोपी गिरफ्तार

During checking, Durg police seized Rs 6.6 crore cash from a Maharashtra passing Scorpio being taken to Gujarat, four accused arrested.

दुर्ग पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात ले जाई जा रही महाराष्ट्र पासिंग स्कार्पियो से पकड़े 6 करोड़ 60 लाख कैश, चार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान महाराष्ट्र नंबर की दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से 6 करोड़ 60 लाख रुपये की नकदी जब्त किया है. यह रकम रायपुर से सूरत, गुजरात ले जाई जा रही थी.
मिली जानकारी के मुताबिक कुम्हारी थाने के अंतर्गत पुलिस ने आज सुबह जांच के दौरान महाराष्ट्र पासिंग दो स्कार्पियों गाड़ी से बड़ी तादाद में नोट मिले. इस बारे में गाड़ी में सवार लोगों जानकारी मांगी गई. लेकिन गाड़ी में सवार चार लोग इस रकम के बारे में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके.
पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और मौके पर डीएसपी अलेक्जेंडर किरो और कुम्हारी थाना प्रभारी जनक कुर्रे पहुंचे. चारों लोगों से नकदी के स्रोत और इसके परिवहन के मकसद के बारे में पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है. पुलिस ने इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दिया है. ताकि आगे की जांच और कार्रवाई की जा सके.
बड़ी तादाद में मिले नोटों के साथ पकड़े गए चारों व्यक्ति मूलत: गुजरात के रहने वाले हैं. चारों शख्स इन नोटों को ऊपर से मिलने वाले निर्देश पर रायपुर से गुजरात जाते समय बीच रास्ते में बांटते हुए जाते. नोट के बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखाए जाने से इस बात की पूरी आशंका है कि यह पैसा हवाला का है, जिसे अलग-अलग जगह खपाया जाने वाला था.
रायपुर से गुजरात जा रहे लोगों से बड़ी तादाद में नोट मिलने की पुलिस से मिली खबर के बाद आयकर विभाग की भी टीम मौके पर पहुंच चुकी है. दो गाड़ियों में आयकर विभाग के अधिकारी पूछताछ करने के लिए कुम्हारी थाना पहुंचे. आयकर विभाग की टीम नोट से स्त्रोत के साथ-साथ इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी पड़ताल करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t