घर के अंदर मिली युवक की नग्न लाश, बच्चों के साथ मायके गई पत्नी, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
Naked body of a young man found inside the house, wife went to her parents' house with children, sensation spread in the area, police is investigating the case
दुर्ग : दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डूमरडीह गांव में एक युवक की मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. गांव के एक मकान से बदबूआने की खबर पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. जहां घर के अंदर एक युवक की नग्न हालत में लाश मिली. शव की पहचान मुख्तार सिंह सतनामी के रुप में हुई है. जो उसी घर में अपनी पत्नी शांति और दो बच्चों के साथ रहता था.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सोमवार को खबर मिली थी कि एक मकान से लगातार बदबू आ रही है. जब पुलिस ने मकान का दरवाजा खोला तो अंदर मुख्तार सिंह की करीब तीन दिन पुरानी लाश पड़ी मिली. शव सड़ने की हालत में था और वह नग्न अवस्था में था. जिससे मामला और ज्यादा संदिग्ध हो गया है.
प्राथमिक जांच में पता चला है कि मुख्तार की पत्नी तीन दिन पहले बच्चों को लेकर अपने मायके गई थी. पत्नी ने पुलिस को बताया कि जब वह गई थी तब मुख्तार पूरी तरह स्वस्थ था. हालांकि मुख्तार को शुगर और बीपी की पुरानी शिकायत थी और वह अक्सर बीमार रहता था. पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि वह घर में अकेला था और शायद अटैक आने पर समय पर इलाज न मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई. हालांकि शव का नग्न अवस्था में मिलना सामान्य मौत के शक को गहरा कर रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल वजह साफ हो पाएगी. मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



