भिलाई, दुर्ग, कांकेर और बिलासपुर की कई मशहूर होटलों में चेकिंग, जांच के लिए भेजे कई आइटम, मिलावट की आशंका, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

Raids in many famous hotels of Bhilai Durg and Bilaspur 15 items taken for testing 21 sweets suspected to be adulterated

भिलाई, दुर्ग, कांकेर और बिलासपुर की कई मशहूर होटलों में चेकिंग, जांच के लिए भेजे कई आइटम, मिलावट की आशंका, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

दुर्ग : आगामी त्यौहारी सीजन को दृष्टिगत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंटों में दबिश देकर छापामार कार्रवाई की जा रही है। जिले में संचालित होटल, रेस्टारेंट में दीपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में निम्न गुणवत्ता वाली अमानक मिठाई, खाद्यान्न सामग्री विक्रय एवं घरेलू गैस सिलेण्डर का दुरुपयोग किये जाने के संबंध में संयुक्त टीम द्वारा दबिश देकर कार्रवाई किया गया है। अमानक स्तर की खाद्यान्न सामग्री पाए जाने पर नमूने लेकर लैब भेजने की भी कार्रवाई की जा रही है.
शासन के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पदेन उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला दुर्ग डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा माह अक्टूबर 2024 में मेसर्स शुभम के मार्ट उतई से बाम्बे हलवा व रसगुल्ला, कपूर बेकरी पोलसायपारा से पाव ब्रेड, ब्लू बेवरेजेस अम्लेश्वर, अमर बेवरेजेस भिलाई व शिव भक्ति बेवरेजेस कैलाश नगर से पनी पाउच, शंकर डेयरी से खोवा एवं पनीर, समीर डेयरी से घी, सखी आनंदम महका से गेड नूडल्स, श्रीराज स्वीट्स दुर्ग से मिनी पेड़ा व बेसन लड्डू का नमूना संकलन कर (कुल 14 नमूना) को जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित की गई है.
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार जांच प्रतिवेदन प्राप्ति के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी. साथ ही त्यौहारी सीजन को देखते हुए जिले में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण कर नमूना संकलन और जांच की कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

 कांकेर : खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी सिंह ने बताया कि कांकेर जिले के चारामा नगर पंचायत में मेसर्स यादव दूध डेयरी से दूध, राजा भोजनालय एवं रेस्टोरेंट से खोवा, सुरेश होटल से पनीर एवं कुन्दा, दुर्गेश रेस्टोरेंट से दही, जोधपुर मिष्ठान भंडार से खोवा एवं पेड़ा की जांच  कर मिष्ठान्नों का नमूना प्राप्त कर गुणवत्ता परीक्षण के लिए रायपुर स्थित लैब भेजा गया. फूड एंड ड्रग्स विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भानुप्रतापपुर में दुर्गा होटल से स्ट्राबेरी स्वीट्स, जैन मिष्ठान से खजूर रोल, गोपाल स्वीट्स से कलाकंद गुलशन होटल से मिल्क बर्फी के नमूने जांच के लिए लिया गया है.
माजीसा किराना स्टोर भानुप्रतापपुर से निलांस सेवाइया लाल गुलाब सरसों तेल, मैगी मसाला, अचार एवं अन्य सामग्री 5576 रुपये, जायसवाल प्रोविहजन स्टोर्स भानुप्रतापपुर के अभिषेक जायसवाल से एवरेस्ट धनिया मसाला, निलांस चिकन मसाला गुजराती पापड़, विकेजी चनाचूर, लाल गुलाब सरसों तेल कीमत 3660 रुपये, जैन एजेंसी भानुप्रतापपुर हल्दीराम रोस्टेड चना 1320 रुपये, राजस्थान किराना स्टोर भानुप्रतापपुर पारले हाइड एंड सीक अनमोल टम्मी, नेचुरल टोस्ट, वाघ बकरी चाय 2690 रुपये, अरिहंत सुपर मार्केट भानुप्रतापपुर सुंदर तिल्ली टोस्ट चिंगस हाट गारलिक 480 रुपये, आशीर्वाद प्रोविहजन स्टोर्स 12776 रुपये कुल 30000 रुपये की एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त की गई.
कांकेर नगर के  जय हिंद होटल से मलाई बर्फी, जैन मिष्ठान से पनीर, केसर पेड़ा, नेकी हसन से मथुरा पेड़ा, जय हिन्द रेस्टारेंट पनीर, राजस्थान स्वीटस से बादाम बर्फी का सैंपल जांच हेतु लिया गया है. एवं होटल रुबरु जायका से 5 किग्रा पुराना मटन, दाल पका 5 क्रिग्रा काबुली चना उबला 2 कि.ग्रा. रसगुल्ला 1 कि.ग्रा. मछली 3 कि.ग्रा. खराब पाए गए जिन्हें मौके पर नष्ट किया गया एवं वेज एवं नानवेज व्यंजन अलग-अलग नहीं रखने हेतु होटल संचालक को नोटिस दिया गया.
बताते चले कि राखी त्यौहार में लिए गये खाद्य नमूना में जैन मिष्ठान कांकेर के खोवा, राजस्थान स्वीट्स कांकेर के पेड़ा, दुर्गेश रेस्टारेंट चारामा बर्फी, गुलशन होटल भानुप्रतापपुर के रसगुल्ला, आजाद होटल भानुप्रतापपुर के पनीर, एवं तारकनाथ मिष्ठान भंडार के चमचम के नमून अमानक पाये गये जिसके विरुद्व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत माननीय एडीएम न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया गया.
साथ ही भानुप्रतापपुर के गणपती होटल से 1 नग, दसरु बिरयानी सेंटर 2 नग, प्रभु होटल 2 नग, आजाद होटल से 1 नग, गोपाला स्वीटस से 1 नग एवं कांकेर में लक्ष्मी रेस्टारेंट से 2 नग, दुर्गा मारवाड़ी होटल से 1 नग, राजेश होटल से 2 नग कुल 12 घरेलू सिलेंडर पर कार्यवाही की गई। मापतौल विभाग द्वारा जैन मिष्ठान, मां दुर्गा मारवाड़ी भोजनालय, गुरुनानक बेकरी, एवन बेकरी, जय हिन्द होटल, राजस्थान स्वीट्स, नेकी हसन स्वीट्स में व्यापारियों द्वारा पूर्व से पैक वस्तु के संबंध में घोषणाओं का पालन नहीं करने, पैकर पंजीयन नहीं लेने, असत्यापित तौल उपकरण, विनिर्दिष्ट मात्रा से कम तौल की मिठाई के संबंध में प्रकरण दर्ज किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

बिलासपुर : बिलासपुर में कई मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच की जा रही है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी बेहरा के नेतृत्व में छोटे और बड़े सभी प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है. निरीक्षण के दौरान अगर किसी प्रतिष्ठान में अनियमितता या गंदगी पाई जाती है. या मिलावट की आशंका होती है. तो वहां से खाद्य नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी, रायपुर भेजे जाते हैं। अब तक इस निरीक्षण अभियान में 21 खाद्य नमूने जांच के लिए रायपुर भेजे जा चुके हैं.
इस निरीक्षण अभियान में प्रमुख मिठाई दुकानों जैसे राजस्थान जलेबी, बंगाल स्वीट्स, रॉयल स्वीट्स, शारदा स्वीट्स, और शंकर चाना वाला का निरीक्षण किया गया है. इन प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लिए गए हैं और खाद्य अनुज्ञप्ति के बिना व्यापार करने के कारण उनके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं. इसके अतिरिक्त, अन्य प्रतिष्ठानों में सावन स्वीट्स रतनपुर, सीताराम होटल रतनपुर, दीपक होटल खम्हरिया, और कृष्णा डेरी तखतपुर जैसे कई अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया है और खाद्य नमूने संकलित किए गए हैं.
दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावनाएं अधिक हो जाती हैं। दूध, पनीर, घी और मिठाइयों में मिलावट के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन का यह अभियान सुनिश्चित करता है कि उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थ मिलावट रहित और उच्च गुणवत्ता के हों। यह अभियान न केवल उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह खाद्य विक्रेताओं को भी उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करता है.
यह निरीक्षण अभियान केवल त्योहारी सीजन तक सीमित नहीं रहेगा. बल्कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसे नियमित रुप से जारी रखा जाएगा. इससे उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ेगी और विक्रेताओं में जिम्मेदारी का भाव विकसित होगा. प्रशासन का यह कदम न केवल त्योहारी आनंद को सुरक्षित बनाएगा. बल्कि लंबे समय तक खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा.
बिलासपुर जिले में मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का यह निरीक्षण अभियान खाद्य सुरक्षा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के दौरान मिलावट की रोकथाम और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। ऐसे कदमों से न सिर्फ त्योहार की मिठास बरकरार रहेगी. बल्कि लोगों का स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb