मार्केट जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार थार ने रौंदा, सड़क पार करते समय हादसा, इलाज के दौरान गई जान, ड्राइवर गिरफ्तार, कार जप्त

An elderly man on his way to the market was crushed by a speeding Thar car, the accident occurred while he was crossing the road, he died during treatment, the driver was arrested and the car was seized.

मार्केट जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार थार ने रौंदा, सड़क पार करते समय हादसा, इलाज के दौरान गई जान, ड्राइवर गिरफ्तार, कार जप्त

दुर्ग/भिलाई : दुर्ग जिले के भिलाई में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. तेज रफ्तार थार कार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रौंद दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. यह मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग ईश्वर राव सुबह 8 बजे अपने घर के काम से बाजार जा रहे थे, सड़क पार करते समय पीछे से आई कार उन्हें कुचलते हुए निकल गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईश्वर राव उम्र 65 साल सड़क पर दूर तक गिरकर घायल हो गए और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. वह भिलाई-3 के रहने वाले थे.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी. मौके पर पहुंची यातायात पुलिस और पुरानी भिलाई थाना स्टाफ ने उन्हें नाजुक हालत में रायपुर एम्स अस्पताल भेजा। हालांकि डॉक्टरों ने काफी कोशिश की. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे. परिवार के मुताबिक ईश्वर लंबे समय से भिलाई-3 इलाके में रह रहे थे. और रोजाना सुबह घर के कामकाज निपटाने के लिए बाजार जाया करते थे.
पुलिस ने बताया कि थार कार ड्राइवर की पहचान कर ली गई है. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. कार को भी जब्त कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताया. उनका कहना है कि इस सड़क पर सुबह और शाम अक्सर भीड़भाड़ रहती है. बावजूद इसके ड्राइवर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हैं.
कई बार शिकायत के बावजूद यहां स्पीड ब्रेकर या ट्रैफिक कंट्रोल का इंतजाम नहीं किया गया है. लोगों ने प्रशासन से मांग किया कि इस मार्ग पर निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं टाली जा सकें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t