पत्नी के साथ अवैध संबंधों का शक पड़ा भारी, युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, इलाज जारी, हालत नाजुक, आरोपी अंकित सिन्हा गिरफ्तार

Suspicion of illicit relations with wife proved costly, young man attacked with a sharp weapon, treatment ongoing, condition critical, accused Ankit Sinha arrested

पत्नी के साथ अवैध संबंधों का शक पड़ा भारी, युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, इलाज जारी, हालत नाजुक, आरोपी अंकित सिन्हा गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई नगर : ​दुर्ग शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उतई तिराहा के पास बीती रात पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.  यह मामला ​उतई तिराहा टेम्पो स्टैंड के पास का है.
​मिली जानकारी के मुताबिक परदेशी राम निर्मलकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बेटा हेमंत निर्मलकर शनिवार की रात करीब 10 बजे उतई तिराहा स्थित टेम्पो स्टैंड के पास खड़ा था. इसी दौरान आरोपी अंकित सिन्हा ने पुरानी रंजिश और शक के चलते हेमंत पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
इस हमले में हेमंत गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया. हालत नाजुक होने की वजह से उसे शंकरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. जहां उसका इलाज जारी है.
​पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी अंकित सिन्हा को अपनी पत्नी और हेमंत के बीच संबंधों को लेकर शक था. इसी शक की आग में जलते हुए अंकित ने बदला लेने की योजना बनाई और मौका मिलते ही हमला कर दिया. आरोपी मूलतः ग्राम बोरतरा (बालोद) का निवासी है और वर्तमान में मांढर (रायपुर) में रह रहा था.
​पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t