अंधेरी सड़क पर खड़ी ट्रक से टकराए स्कूटी सवार, दो भाइयों की मौके पर मौत, दशगात्र कार्यक्रम से लौटने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
Scooty rider collides with a truck parked on Andheri road, two brothers die on the spot, tragic accident happens while returning from Dashgatra program
दुर्ग : दुर्ग जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. दोनों मृतक भाई थे. जो दशगात्र कार्यक्रम से वापस घर जा रहे थे. इसी दौरान नंदिनी एरोड्रम के पास मोपेड खड़े ट्रक से जा टकराया. पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया.
बीती रात एक मोपेड पर सवार होकर दोनों भाई धासीदास नगर भिलाई से दशगात्र कार्यक्रम से वापस धमधा का रहे थे. इसी दौरान नंदिनी एरोड्रम के पास पास सड़क में आरकेएस कंपनी का ट्रकखड़ा हुआ था. जिसमें मोपेड पीछे जा घुसा. उस पर सवार सवार दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोट आई. जिनकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे की खबर मिलने पर नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई. मृतकों की पहचान उदयभान चक्रधारी और सतानंद चक्रधारी के रुप में हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



