पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के पोते पर जानलेवा हमला करने का प्रयास!, तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार ठोकर, घटना CCTV में कैद

Former minister Lila Ram Bhojwani's grandson was attacked with deadly weapons by a speeding car, and the incident was captured on CCTV.

पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के पोते पर जानलेवा हमला करने का प्रयास!, तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार ठोकर, घटना CCTV में कैद

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के बंसतपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पूर्व मंत्री स्व लीलाराम भोजवानी के पोते चंद्रेश कुमार भोजवानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उस पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रेश कुमार भोजवानी निवासी इंदिरानगर वार्ड नंबर 41, राजनांदगांव, किसी काम से अपने घर के बाहर निकले थे. उसी दौरान ह्युंडई क्रेटा कार (सफेद रंग) तेज रफ्तार से आकर उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की. भोजवानी ने बताया कि कार चालक शराब के नशे में था और उसने जानबूझकर उन्हें कुचलने की कोशिश की. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए.
उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि यह पूरी घटना जान से मारने की नीयत से की गई. भोजवानी ने पुलिस से अनुरोध किया कि आरोपित वाहन चालक के खिलाफ फौरन कार्रवाई करते हुए उसकी कार की पहचान व गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए.
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
इस हादसे का पूरा नजारा वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि पूर्व मंत्री के नाती इस हादसे में कितने बाल बाल बच गए. इतना ही नहीं टक्कर के बाद कार सवार बिना रुके फरार हो गया. हादसे की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. जिसमें वाहन की तेज रफ्तार और लापरवाही देखी जा सकती है.
गनीमत रही कि हादसे में चंद्रेश भोजवानी को गंभीर चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए. घटना के बाद भोजवानी परिवार ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस थाना में दर्ज कराई है. शिकायत के प्राथी ने अंदेशा जताया कि उन्हें जान से मारने की नियत से इस घटना को अंजाम दिया गया है और पूरे मामले की जांच की मांग भी उन्होंने पुलिस विभाग से की है. बहरहाल जांच के बाद भी पता चल पाएगा कि यह घटना कोई साजिश थी या मजह इत्तेफाक.??
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t