मेरी बीवी रात में नागिन बन जाती है साहब...' फरियाद लेकर पहुंचा पति, शिकायत सुनकर डीएम भी रह गए दंग, जांच के आदेश जारी

"My wife turns into a snake at night, sir..." The husband approached with a complaint. The DM was stunned by the complaint, and an investigation was ordered.

मेरी बीवी रात में नागिन बन जाती है साहब...' फरियाद लेकर पहुंचा पति, शिकायत सुनकर डीएम भी रह गए दंग, जांच के आदेश जारी

सीतापुर : सीतापुर में अधिकारियों के पास ऐसी अनोखी शिकायत आई कि उनका सिर चकरा गया. समाधान दिवस के तहत सुनवाई कर रहे अधिकारियों के सामने ऐसा अजीब मामला सामने आया जिसमें एक फरियादी ने शिकायत प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी पत्नी उसे रात में नागिन बन जाती है और उसको डराती है. 
मिली जानकारी के मुताबिक सीतापुर की महमूदाबाद तहसील में बीते शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारी समाधान दिवस पर आम जनता की शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे..यहां पहुंचे एक शख्स की बात सुनकर सभी चौंक गए. वह अपनी पत्नी के नागिन बन जाने की बातें कह रहा था.
उन्होंने डीएम से कहा, ‘साहब, मेरी बीवी रात में नागिन बन जाती है और मुझे डसने दौड़ती है. डीएम समेत पूरा ऑफिस कुछ पल के लिए सन्न रह गया. उन्‍हें एक सेकेंड को लगा कि जैसे किसी टीवी सीरियल का सीन सामने आ गया हो. मुन्ना ने बताया कि उनकी पत्नी कई बार जान से मारने की कोशिश कर चुकी है. लेकिन हर बार उनकी आंख खुल जाने की वजह से हमला अधूरा रह जाता है.
सीतापुर की महमूदाबाद तहसील के लोधासा गांव के मुन्ना का विवाह राजपुर निवासी नसीमुन के साथ हुआ था. शनिवार को डीएम अभिषेक के सामने पहुंचे मेराज ने शिकायत की और कहा कि उनकी पत्नी मानसिक रुप से परेशान है और वह रात में उसको नागिन बनकर डराती है. जिसकी वजह से वह सो नहीं पा रहा है. उसने कहा- जरुर उसके माता पिता ये सब जानते होंगे। फिर भी मेरी शादी उससे कराकर मेरी जिंदगी खराब कर दी. शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को मामला निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t