नशे की हालत में कई लोगों को मारी ठोकर, एक की मौत, आरोपी चालक सूर्यदेव गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या के तहत भेजा गया जेल, इको वेन जब्त
Drunk driver hit several people, killing one. Accused driver Suryadev was arrested, sent to jail for culpable homicide, and the Eco van was seized.
धमतरी : भटगांव रोड में हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी वाहन चालक सूर्यदेव अग्रवाल को गंभीर धारा में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 6 अक्टूबर.2025 को शाम करीब 7 बजे ग्राम भटगांव स्थित दीदी की रसोई के सामने एक ईको वेन नम्बर CG04 HC 0364 के चालक सूर्यदेव अग्रवाल द्वारा तेज और लापरवाहीपूर्वक, नशे की हालत में वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े व्यक्ति कांशीराम साहू पिता धमकराम साहू, उम्र 50 साल निवासी ग्राम पेरवानी, जिला बालोद को ठोकर मार दी. ठोकर लगने से उक्त व्यक्ति वाहन में फंस गया. फिर भी चालक रुका नहीं। घसीटता हुआ काफी दूर तक चला गया. इसके बाद आरोपी वाहन चालक ने घटनास्थल से भागने की कोशिश में भटगांव चौक से गोकुलपुर मार्ग की तरफ जाते हुए क्रमशः देवांगन वस्त्रालय के सामने जीवनलाल चंद्राकर उम्र 53 साल और केराबाड़ी के पास सायकल सवार घनश्याम नेताम को भी ठोकर मारकर घायल कर दिया. हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा कांशीराम साहू को मृत घोषित किया गया.
जांच के बाद मिली शॉर्ट पीएम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और दुसरे सबूतों के आधार पर आरोपी सूर्यदेव अग्रवाल के खिलाफ गंभीर धारा 201, 125(7),105 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया. आरोपी वाहन चालक सूर्यदेव अग्रवाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
आरोपी
सूर्यदेव अग्रवाल पिता स्व जैनसिंह अग्रवाल उम्र 36 साल स्थायी पता: ग्राम खुंदनी, थाना गुरुर, जिला बालोद
हाल पता: जुनेजा स्टील गली, रत्नाबांधा रोड, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



