जतमई धाम में महिला के गले से सोने की चेन स्नेचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस की हिरासत में नागपुर की 7 संदिग्ध महिलाएं, सोने जैसी वस्तु बरामद
Gold chain snatched from a woman at Jatmai Dham; seven suspect women from Nagpur taken into police custody based on CCTV footage, and a gold-like object has been recovered.
गरियाबंद/छुरा : जतमई धाम में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला के गले से करीब 2 तोला वजनी सोने की चेन चोरी होने के मामले में छुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नागपुर महाराष्ट्र के सात संदिग्धों को पकड़ा है. बरामद सोने की चेन की वर्तमान बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम फरफौद, थाना आरंग, जिला रायपुर निवासी नेमिन चंद्राकर, पति स्व मुन्ना चंद्राकर उम्र 55 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 अगस्त 2026 को करीब दोपहर 2 बजे जतमई धाम थाना छुरा क्षेत्र में उनके साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई. वारदात की खबर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पतासाजी शुरू की.
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले. फुटेज के आधार पर संदिग्ध वाहन की पहचान कर पुलिस ने चेकिंग पॉइंट लगाकर काले रंग की कार नम्बर MH 49 CS 2471 को रोककर उसमें सवार संदिग्धों से पूछताछ की.
कार से पुलिस ने नागपुर महाराष्ट्र के रहने वाले रौनक पानतावणे (30), सीमा पात्रे (40), विध्या उफाडे (30), मुस्कान पात्रे (26), मीना खडसे (35), नंदिनी पाथरे (30) और छाया उफाडे (50) को पकड़ा. पुलिस के मुताबिक संदिग्धों के कब्जे से सोने की चेन जैसी वस्तु बरामद की गई है.
इस मामले में रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है और सभी संदिग्धों से पूछताछ करते हुए वारदात में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं और जिले के अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर हुई इसी तरह की घटनाओं में शामिल थे या नहीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



