रायपुर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 88 लाख की ठगी, आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार, 57 लाख रुपए कराया गया होल्ड, CA को ठग ने दिया 1 करोड़ ज्यादा का झटका

Cheating of Rs 88 lakh in the name of share trading in Raipur accused arrested from Chennai hold of Rs 57 lakh swindler gave a shock of Rs 1 crore more to CA

रायपुर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 88 लाख की ठगी, आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार, 57 लाख रुपए कराया गया होल्ड, CA को ठग ने दिया 1 करोड़ ज्यादा का झटका

रायपुर : साइबर थाना रायपुर की टीम को शेयर ट्रेडिंग के नाम से 88 लाख की ठगी के केस में बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने बुधवार को ठगी के आरोपी पी हरि किशोर को चेन्नई के कांजीपुरम से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 57 लाख रुपये को बैंक खाता में होल्ड कराया. साथ ही रायपुर की साइबर पुलिस कई आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर 11सितम्बर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के लिए भेजा गया.
शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर ठगी
पीड़ित रश्मि ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से 88 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट रायपुर रेंज साइबर थाने में दर्ज कराई. जिसके बाद साइबर थाने की टीम ने आरोपी पी हरि किशोर के खिलाफ तकनीकी साबुत इकठ्ठा किया और उसके चेन्नई के कांजीपुरम में लोकेशन को ट्रेस कर लिया. जिसके बाद रायपुर सायबर थाना पुलिस की एक टीम चेन्नई के लिए रवाना हुई.
आरोपी के बैंक खाता, मोबाइल नंबरों के ट्रांजैक्शन और आईपी एड्रेस को हासिल करने के बाद पुलिस ने रेड की. आरोपी पी हरि किशोर को चेन्नई के कांचीपुरम पल्लावरम से गिरफ्तार किया गया.
आरोपी के खिलाफ कर्नाटक में भी केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कर्नाटक के बेंगलुरु में भी मामला दर्ज है. गिरफ्तार आरोपी गनियारी जिला मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला है. आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सिम कार्ड और बैंक खाता अरेंज करता था.
गिरफ्तार आरोपी :-
पी हरिकिशोर सिंह पिता जगवाली सिंह उम्र 44 साल पता पल्लवाराम कांचीपुरम चेन्नई, स्थाई पता गनियारी सांकरा मुज्जप्फरपर बिहार

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर CA से 1 करोड़ 39 लाख की ठगी

रायपुर : राजधानी रायपुर में दूसरा साइबर ठगी का मामला भी सामने आया है. जिसमें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) से शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 1 करोड़ 39 लाख रुपये की ठगी की गई. पीड़ित सीए नवीन कुमार ने तेलीबांधा थाना में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है.
नवीन कुमार ने शिकायत में बताया कि उन्हें फेसबुक के जरिए दो अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप्स में जोड़ा गया. एक ग्रुप में 115 लोग शामिल थे. जबकि दूसरे ग्रुप में 45 लोग शामिल थे. इन ग्रुप के सदस्य अक्सर अपने रिव्यू और मुनाफे की रिपोर्ट साझा करते थे. इन रिव्यू को देखकर नवीन कुमार ने भरोसा कर पैसा जमा करना शुरु किया.
शुरुआत में उन्हें अच्छे मुनाफे की वजह से पीड़ित सीए को यकीन हो गया और धीरे-धीरे 1 करोड़ 39 लाख रुपये जमा कर दिए. लेकिन समय के साथ उनका मुनाफा कम होता गया और आखिरकार पीड़ित ने पाया कि उनकी पूरी रकम गायब हो चुकी है.
जब रकम वापस नहीं आई. तो नवीन कुमार ने तेलीबांधा थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम को जांच के लिए तैनात किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb