राजधानी में तेज रफ्तार ट्रक ने दशगात्र कार्यक्रम से वापस लौट रहे बाइक सवारों को मारी टक्कर, युवक समेत महिला की मौके पर ही मौत, एक युवती घायल

In the capital a speeding truck hit bike riders returning from the Dashgatra programme a young man and a woman died on the spot a girl injured

राजधानी में तेज रफ्तार ट्रक ने दशगात्र कार्यक्रम से वापस लौट रहे बाइक सवारों को मारी टक्कर, युवक समेत महिला की मौके पर ही मौत, एक युवती घायल

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक युवक और महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक महिला घायल हो गई. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने देर तक हंगामा किया. मामला गुढियारी थाना क्षेत्र का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक बाइक में युवक सहित 2 महिलाएं सवार होकर गोगांव रिंग रोड से टाटीबंध की तरफ दशगात्र कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे. तभी झाबक पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी.
इस हादसे में बाइक चालक सहित एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक महिला घायल हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. वहीं गुस्साए लोगों ने देर तक हंगामा किया. स्थानीय लोगों ने इसकी खबर एंबुलेंस को दी। खबर मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और एम्स अस्पताल भेजा गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में आए दिन तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों के उलंघन से लोग अपनी जान गवा रहे हैं. रोजाना सड़के खून से लाल होती नजर आ रही है. लेकिन लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb