किराए के मकान में रह रहे पति-पत्नी की मिली लाश, बच्चों के रोने की आवाज सुन पहुंचे मकान मालिक, एक ही फंदे पर लटके मिले दो शव, गांव में मचा हड़कंप

Bodies of a husband and wife found in a rented house; landlord arrived after hearing children crying; both bodies discovered hanging from the same noose; panic gripped the village.

किराए के मकान में रह रहे पति-पत्नी की मिली लाश, बच्चों के रोने की आवाज सुन पहुंचे मकान मालिक, एक ही फंदे पर लटके मिले दो शव, गांव में मचा हड़कंप

बिलासपुर/सिरगिट्टी/नयापारा: सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक किराए के मकान में पति-पत्नी के शव एक ही फंदे पर लटके मिले. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. शुरुआती तौर पर मामला खुदकुशी का माना जा रहा है. घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.
एक ही फंदे पर मिले पति-पत्नी
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दंपति रमेश सिंह बंजारा उम्र 35 साल और पत्नी माया बंजारा उम्र 30 साल नयापारा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे. पति रमेश इंडस्ट्रियल इलाके के एक कंपनी में काम करता था. मंगलवार सुबह तकरीबन 5 बजे दोनों बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज आई. जिसे सुनकर मकान मालिक रमेश कुमार साहू वहां पहुंचे. कमरे के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके हुए थे. इसके बाद मकान मालिक ने तत्काल परिजनों और पुलिस को घटना की खबर दी.
पारिवारिक विवाद को लेकर जताई जा रही आशंका
सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. शुरुआती जांच में दंपति के इस कदम के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अभी तक खुदकुशी के वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.
अनूपपुर के रहने वाले थे दंपति
बताया जा रहा है कि मृतक पति-पत्नी मूल रूप से मध्यप्रदेश के  जामकछार जिला  अनूपपुर के रहने वाले थे और रोजगार के सिलसिले में बिलासपुर में रह रहे थे. घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को खबर देने की प्रक्रिया शुरु कर दी है.
फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरु कर दी है. घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट या अन्य अहम सुराग मिला है या नहीं. इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
पती की एक साथ हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर ऐसा क्या हुआ कि पति-पत्नी ने एक साथ यह कदम उठा लिया? क्या दोनों किसी पारिवारिक परेशानी से जूझ रहे थे? आर्थिक तंगी या आपसी विवाद इसकी वजह था? या फिर घटना के पीछे कोई और कहानी छिपी है? फिलहाल इन सवालों का जवाब पुलिस के पास भी नहीं है.
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभावित पहलू की जांच कर रही है. दंपती की मौत से पहले उनके बीच क्या चल रहा था और आखिर किन हालात में दोनों ने एक साथ जान देने जैसा कदम उठाया. यह अभी रहस्य बना हुआ है. पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ ही इस रहस्यमयी मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?