अश्लीलता की हदें पार, रेलवे स्टेशन के बाहर कपल का रोमांस, खुलेआम गले लगकर करते रहे Kiss, शॉक्ड रह गए आते-जाते यात्री, वीडियो जमकर वायरल
Crossing the limits of decency: a couple engaged in a romantic display outside a railway station, openly hugging and kissing; passersby were left shocked, and the video has gone viral.
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक कपल ने अश्लीलता की हदें पार कर दी हैं. रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के खुलेआम रोमांस करते हुए दिखाई दिया. स्टेशन से बाहर निकल रहे कुछ यात्रियों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते दिखाई दिए. वीडियो सामने आने के बाद RPF की टीम ने जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक जगह यह कपल रोमांस कर रहा था उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का ऑफिस भी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक वीडियो में दिखाई दे रहा कपल नशे की हालत में था. नशे की हाल में दोनों एक दूसरे को किस कर रहे थे.
आरपीएफ ने शुरू की जांच
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो सोमवार का है। वीडियो सामने आने के बाद आरपीएफ की टीम ने जांच शुरू कर दी है. आरपीएफ के मुताबिक वीडियो में नजर आ रहा कपल शराब के नशे में था. फिलहाल इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है. स्टेशन के बाहर सार्वजनिक स्थान पर कपल के इस तरह खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
काफी देर तक लगे रहे गले
वीडियो में दिख रहा है कि दोनों काफी देर तक गले लगे रहे. इसके बाद दोनों एक दूसरे को किस करने लगे. स्थानीय लोगों के मुताबिक सार्वजनिक जगह पर इस तरह हरकत पर कार्रवाई होनी चाहिए.
RPF को वीडियो के जरिए मिली जानकारी
RPF थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने वायरल वीडियो के मामले में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहा कपल शराब के नशे में था. थाना प्रभारी ने कहा कि जिसने भी यह वीडियो बनाया है. उसे उसी समय इस पूरी हरकत की जानकारी देनी चाहिए थी. वीडियो के जरिए जानकारी मिली। तब तक कपल वहां से निकल गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



