पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या, पहले पिलाई शराब फिर रेलवे ट्रैक पर दोस्त की ले ली जान, आरोपी ने खुद दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार
Murder on suspicion of illicit relationship with wife, first made him drink alcohol then killed friend on railway track, accused himself filed report, accused arrested
रायगढ़ : पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है. जामगांव रेल्वे ट्रैक पर मिले युवक के शव मामले में अवैध संबंध की वजह से कत्ल का खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि साथी ड्रायवर ने ही हत्या की थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जामगांव रेलवे ट्रैक पर 12 मार्च की सुबह मिली अज्ञात युवक की लाश के सनसनीखेज मामले का चक्रधरनगर पुलिस ने पुलिस ने 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि अवैध संबंधों की वजह से युवक का कत्ल हुआ था. मृतक जितेंद्र सिंह की हत्या उसके ही साथी ट्रक चालक सुरेश सिंह और उसके दोस्त ने मिलकर की थी.
आरोपी सुरेश सिंह को शक था कि जितेंद्र का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है. इसी रंजिश में उसने अपने साथी के साथ मिलकर जितेंद्र को मौत के घाट उतारने की साजिश रची. 11 मार्च की रात जब जितेंद्र अपना ट्रेलर एसपी प्लांट के पास खड़ा कर रहा था. तब आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर जामगांव रेलवे ट्रैक के पास बुलाया. घटनास्थल पर सभी ने मिलकर शराब पी. इसी दौरान पहले से तय योजना के तहत सुरेश और उसके साथी ने जितेंद्र पर हमला कर दिया. हाथ-मुक्कों से मारपीट के बाद आरोपियों ने नुकीले हथियार से उसके सिर और गले पर वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.
कत्ल के बाद सुरेश ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही थाने जाकर लाश मिलने की रिपोर्ट लिखवाई. लेकिन चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में बीएनएस का जुर्म दर्ज कर बारीकी से जांच शुरु की. साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम की मदद से जुटाए गए सबूतों ने सुरेश की साजिश का पर्दाफाश कर दिया. जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सुरेश ने अपना गुनाह कबूल लिया.
पुलिस ने आरोपी सुरेश सिंह पिता स्व गोपाल सिंह उर्फ बबल उम्र 42 साल निवासी ग्राम कुदारी पोस्ट रारो (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया है. उसका साथी अभी फरार है. सुरेश के कब्जे से एक मोबाइल भी जब्त किया गया है. जो मामले में अहम सबूत साबित हो सकता है. पुलिस टीम अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.
इस मामले के खुलासे में थाना प्रभारी प्रशांत राव, सहायक उपनिरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक रवि सहाय, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल, अभय यादव, राजेश सिदार और साइबर सेल टीम ने अहम भूमिका निभाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



