ट्रेडिंग स्कैम के शातिर तीन आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में की 13 करोड़ की ठगी

Police got great success in arresting three accused of trading scam, who cheated people of Rs. 13 crores in 6 states including Chhattisgarh

ट्रेडिंग स्कैम के शातिर तीन आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में की 13 करोड़ की ठगी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस की विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की. आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर तमनार में एक करोड़ 12 लाख की ठगी का घटना को अंजाम दिया था.
सायबर की टीम द्वारा लगातार ट्रेडिंग स्कैम के जटिल जाल की कई कड़ियों को सुलझाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा था. थाना तमनार में दर्ज अपराध क्रमांक 187/24 धारा 318(4), 3(5), 338, 340(2) भा.न्या.सं एवं 66 (डी) आई.टी. एक्ट कायम कर जांच में लिया गया था. जिसकी बारीकी से पड़ताल करने पर आरोपियों की पहचान की गई. जिनका दीगर राज्य पश्चिम बंगाल में होना पाया गया.
इस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक तमनार आर्शीवाद रहटगांवकर के नेतृत्व में सायबर सेल तमनार खरसिया, जूटमिल, कोतरारोड़ आदि थानों की संयुक्त टीम को कई मामलों में आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए दीगर राज्य झारखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल भेजा गया था. जिस पर कार्यवाही करते हुये उक्त टीम को पूर्व में जामताड़ा (झारखण्ड) से 2 आरोपियों को गिरफतार करने के बाद पश्चिम बंगाल में भी ट्रेडिंग स्कैम को संचालित करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ़्तार करने में अहम कामयाबी हासिल हुई है.
तरीका-ए-वारदात
 सावित्रीनगर कालोनी जे.पी.एल तमनार में रहने वाले गोपाल कृष्ण शर्मा के द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया कि दिनांक 6 जून 2024 को प्रार्थी के मोबाईल नंबर पर अज्ञात व्हाॅटएप नंबर से शेयर मार्केट में हाई रिटर्न लेने के लिए ग्रो एप डाउनलोड करने के लिए मैसेज आया. ग्रो एप डाउनलोड नहीं होने पर उसी नंबर से उसे लिंक भेजा गया. जिसको उसने अपने मोबाईल में डाउनलोड किया. प्रार्थी/पीड़ित को बताया गया कि यह एक इन्टरनेशनल एकाउण्ट है. इसमें वह अपर सर्किट के शेयर और आई.पी.ओ. खरीद बेच सकता है. जिसमें रोजाना 10 से 50% तक रुपये कमा सकते हैं. उक्त एप के जरिए 11 जून 2024 से 3 जुलाई 2024 तक कई खातों में रुपये ट्रांसफर कराये गए. 3 जुलाई 2024 को पोर्टल में कुल रकम 59418711.00 रुपये दिखने लगे तो उसके रूपये निकालने के लिए रिक्वेस्ट किया लेकिन एकाउण्ट में रुपये ट्रांसफर नही हुए. उसके बाद प्रार्थी द्वारा शेयर मार्केट के लिए आरोपियों द्वारा बनाये गये व्हाॅटएप ग्रुप में रुपये विड्राल नहीं होने संबंधी मैसेज पोस्ट किया गया तो व्हाट्सएप मैसेज द्वारा ही उसे बताया गया कि कुल प्राफिट का 15% पर्सनल इन्कम टैक्स के तौर पर जमा करना होगा. जो 7201817 रुपये है वरना वह रुपये नही निकाल सकता. इस तरह प्रार्थी को बार-बार गुमराह कर उससे 11243913 (एक करोड़ बारह लाख तिरालीस हजार नौ सौ तेहर रूपये) की ठगी की गई.
 शिकायत के आधार पर थाना तमनार मेें अपराध क्रमांक 187/24 धारा 318(4), 3(5), 338, 340(2) भा.न्या.सं एवं 66 (डी) आई.टी. एक्ट कायम कर जांच में लिया गया. जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए थे. उनकी जानकारी ली गई. जिसमें रुपये इनोवेटिव नाम के खाते में 33 लाख रुपये क्रेडिट होना पाया गया. जो संचालक गौरहरी मंडल का है.
 आरोपीगण से प्रारंभिक पूछताछ पर यह पाया गया कि यह ट्रेडिंग स्कैम पूरे देश में फैले म्यूल एकाउण्ट (समान्यतः करेंट एकाउण्ट जिसे उसके मूल धारक के द्वारा कुछ रुपयों के बदले किसी और को बेच दिया जाता है) संचालित किया जाता है. इसलिए मामले में गहन पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की पहचान और बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना है.
थाना तमनार के अपराध के अलावा कुल 8 अन्य स्थानों पर कुल 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की फ्राॅड रिर्पोटिंग पाई गई. जो निम्नांकित है.
1. जिला नगांव, आसाम में कुल 378800.00 रुपये की ठगी
2. जिला कृष्णागिरी तमिलनाडु में कुल 1,60,70,000 रुपये की ठगी
3. थाना भवानीपुर, जिला कोलकाता साउथ डिवीजन में कुल 2,03,74,000.00 रुपये की ठगी
4. थाना भवानीपुर, जिला कोलकाता साउथ डिवीजन में कुल 1,95,49,000 रुपये की ठगी
5. जिला कोजिकोड, केरल में थाना सायबर क्राईम पुलिस स्टेशन अपराध क्रमांक 15/24 कुल 4,73,14,000.00 रुपये की ठगी
6. जिला बांद्रा वेस्ट, मुम्बई में सायबर पुलिस स्टेशन, वेस्ट रिजन अपराध क्र 320/24 कुल 33,78,955.00 रुपये की ठगी
7. सायबर पुलिस थाना बृहनमुम्बई शहर में अपराध क्रमांक 417/24 कुल 1,46,22,066.00 रुपयों की ठगी
8. जिला मड़िपक्कम, चेन्नई तमिलनाडु में 63,35,000 रुपयो की ठगी
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. MkW गौरहरीमंडल पिता स्व कनईलाल मंडल उम्र 54 वर्ष निवासी रायचैधरी बगान वार्ड नं 06 थाना बोराईपुर जिला 24 परगना साउथ वेस्ट बंगाल
2. मैदुल शेख पिता हसन शेख उम्र 35 वर्ष निवासी बलवानबारी थाना थाना बोराईपुर जिला 24 परगना साउथ वेस्ट बंगाल
3. चंदन उर्फ बाबू कहार पिता स्व पांचू कहार उम्र 34 वर्ष 13/14 पाईप पारा, मोईत मंच थाना चितपुर कोलकाता वेस्ट बंगाल
जप्ती-
1. भारतीय स्टेटबैंक के कुल 35 खाते
2. 07 मोबाईल फोन
3. 01 ySiVkWi
4. 03 ए.टी.एम 01 क्रेडिटकार्ड 
5. 78 लाख के चेक की फोटोकॉपी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI