बारिश से ढही दीवार, चपेट में आने से खेल रही दो मासूम बहनों की मौत, दर्दनाक हादसे में एक महिला भी गंभीर घायल, गांव में मचा कोहराम
Wall collapses due to rain; two young sisters playing nearby die after being struck; a woman also critically injured in the tragic incident; village plunged into grief.
बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बारिश से कच्चे मकान की एक दीवार ढह गई, हादसे में 2 बच्चियों की मौत हो गई. राऊरपुर गांव में शनिवार रात भर बारिश हुई, जहां दीवार ढहने से दो बच्चियों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. यह मामला नवागढ़ विधानसभा के ग्राम राउरपुर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह दोनों बच्चियां घर के आंगन में थी. इसी दौरान दीवार भर-भराकर गिर गई. जिसकी चपेट में दोनों बच्चे और महिला आ गई. इस हादसे में वंशिका कोसले उम्र 12 साल और राधिका कोसले उम्र 9 साल घर के आंगन में दोनों खेल रही थीं. तभी मलबे में दब गई. इसमें एक महिला शशिकला घायल हो गई.
चीख पुकार मचते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में 108 के जरिए सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी. वहीं महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई.
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने, तूफान की चेतावनी जारी की है. अगले एक हफ्ते तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं.
फिलहाल, मानसून प्रदेश के करीब 80% हिस्से को कवर कर चुका है. बस्तर में बारिश को लेकर सबसे बेहतर हालत है, फिर भी यहां 54% तक कम पानी गिरा है. वहीं राजनांदगांव समेत कई जिलों में 80% तक कम बारिश हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



