हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग, सरपंच और बीडीसी पर फर्जी सामूहिक बलात्कार का आरोप, फिर तीन लाख की मांग, युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Honey trap and blackmail: Sarpanch and BDC member accused of orchestrating a fake gang-rape case and demanding ₹3 lakh; five accused, including a young woman, arrested.
बलौदाबाजार-भाटापारा : ब्लैकमेलिंग और झूठे केस में फंसाकर अवैध उगाही करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है. आरोपियों ने सरपंच और बीडीसी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसके एवज में ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलना चाहते थे. आरोपी अपने प्लानिंग में कामयाब होते इससे पहले ही पुलिस ने सभी को धर-दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 जून को एक महिला ने थाना कसडोल में लिखित शिकायत दर्ज करवाई कि थाना कसडोल क्षेत्र के ग्राम सरपंच और बीडीसी ने नौकरी लगाने के नाम पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना कसडोल पुलिस द्वारा तत्काल मामले की जांच शुरू की गई.
जांच में सनसनीखेज खुलासा
जांच के दौरान जब पीड़िता से कड़ाई से पूछताछ की गई तो टूट गई और इस पूरे मामले का चौकाने वाला खुलासा हुआ. पीड़िता ने कबूल किया कि उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी. हकीकत में उसकी सहेली पूनम, भागवत थवाईत और अन्य ने मिलकर एक साजिश रची थी. इन लोगों ने ग्राम कटगी के सरपंच और बीडीसी को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने का डर दिखाया और 3 लाख की मांग की थी.
जांच में यह साफ हुआ कि आरोपियों द्वारा निर्दोष व्यक्तियों को गंभीर अपराध में फंसाने का डर दिखाकर वसूली की जाती थी. थाना कसडोल में आरोपियों के खिलाफ धारा 308(2), 308(6),217,248(ख), 61(2)(a),45 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर गिरोह के सभी 5 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों का नाम
1. भागवत थवाईत पिता संतोष थवाईत उम्र 27 साल निवासी ग्राम कटगी, थाना कसडोल
2. दीपक थवाईत पिता आनंदराम थवाईत उम्र 18 साल निवासी ग्राम कटगी, थाना कसडोल
3. शिवा चेलक पिता राजू चेलक उम्र 19 साल निवासी ग्राम कटगी, थाना कसडोल
4. विजय शंकर तिवारी उम्र 40 साल पत्रकार निवासी वार्ड क्र. 12 लवन, थाना लवन
5. पूनम पिता विनोद उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम सुकली, चौकी गिरोधपुरी, थाना गिधौरी
जब्त सामग्री
1. घटना में इस्तेमाल वाहन महिंद्रा थार नंबर CG 04 PV 9211)
2. घटना में इस्तेमाल कुल 3 अदद मोबाइल फोन
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



