अगले 12 दिनों तक 5 से 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, विभाग का मेंटेनेंस अभियान शुरु, अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी विद्युत सप्लाई

There will be power failure for 5 to 6 hours for the next 12 days maintenance campaign of the department has started power supply will be affected in different areas

अगले 12 दिनों तक 5 से 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, विभाग का मेंटेनेंस अभियान शुरु, अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी विद्युत सप्लाई

नवापारा-राजिम : नवापारा शहर सहित अंचल के दर्जनों गांव के अलग-अलग क्षेत्रों में 14 से 25 अक्टूबर 2024 तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. इसे लेकर विद्युत विभाग ने लोगों को अलर्ट जारी किया है. विद्युत विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर लोगों को इसकी जानकारी दी. जिसमें बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक प्रभावित रहेंगी.
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि 33 केव्ही एवं 11 केव्ही लाइनों एवं उपकेंद्र में दीपावली पूर्व रखरखाव और सुधार कार्य का काम होगा. जिसके चलते शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी. वहीं काम पूरा होते ही तीन बजे के बाद बिजली की सप्लाई शुरु की जाएगी. कार्यनुसार समय एवं तिथि में परिवर्तन हो सकता है.
आज इन क्षेत्रों में रहेंगे बंद
आज 18 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार को 11 kv गंज रोड फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक करीब 6 घंटे के लिए बंद रहेगी और इससे संचालित होने वाले कोड़ीपारा, पारागांव, पुठ्ठा कारखाना पारागांव, नवकार कॉलोनी, बाढ़पीड़ित कॉलोनी, ओमशांति कॉलोनी, रजा कॉलोनी, दीनदयाल उपाध्याय नगर, इंदिरा मार्कट, घटोरिया क्षेत्र, पुराना बस स्टैण्ड, सदर बाजार, झाबक चांदी दुकान तक, गांधी चौक, हटरी बाजार, भागु बंगानी होते हुए. अठवानी गली, पंजवानी चौक, लट्टरा पारा, सोमवारी बाजार, केवट पारा, रामजानकी पारा, ब्राम्हण पारा, मंडी चौक, तिरंगा चौक, एवं गोड़पारा से सत्यम चौक तक, काका होजीयारी, नगरपालिका, सिंधी कालोनी, संपूर्ण बगदेही पारा, इंटकवेल ट्रांसफार्मर, सरकारी हॉस्पिटल, फिल्टर प्लांट इन संबंधित सभी जगहों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी. समय में जरुरत के मुताबिक बदलाव किया जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

21 अक्टुबर को उपकेन्द्र से निकलने वाली सभी 11 केव्ही फीडर से सम्बंधित गांव, हाऊसिंग कालोनी
22 अक्टुबर को  33/11 केव्ही उप केंद्र पारागांव  से निकलने वाली सभी 11 केव्ही फीडर से सम्बंधित गांव
24 अक्टुबर को दम्मानी कालोनी, मैडम चौक, बिजली आफिस के सामने
25 अक्टुबर को उपकेन्द्र से निकलने वाली सभी 11 केव्ही फीडर से सम्बंधित गांव

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

बिलासपुर : दिवाली त्योहार के मद्देनज़र शहर में बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए बिजली विभाग ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं को त्योहार के दौरान बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग ने मेंटेनेंस कार्य का शुभारंभ कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन 5 से 6 घंटे तक बिजली गुल कर दी जाएगी.
शहर के अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते 12 दिनों तक रोजाना इलाकों बिजली कटौती की जाएगी। आज रिंग रोड, ओम नगर, और मगर पारा क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी ताकि आवश्यक सुधार और रखरखाव का काम किया जा सके। विभाग का कहना है कि यह कदम दिवाली के दौरान किसी भी बिजली समस्या से निपटने के लिए उठाया गया है.
दिवाली के समय बिजली की खपत सामान्य से लगभग 5 मेगावाट अधिक हो जाती है, जिससे लोड शेडिंग की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने पहले से ही तैयारियां कर ली हैं, ताकि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली गुल होने की परेशानी का सामना न करना पड़े.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb