कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने महिला सुरक्षा के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर किया जारी, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर स्थानीय अवकाश घोषित
Cabinet Minister Lakhan Lal Dewangan released Maitri helpline number for women safety declared local holiday on Chhattisgarh State Foundation Day
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने महिला सुरक्षा के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर किया जारी
रायपुर : कोरबा पुलिस प्रशासन के द्वारा सजग कोरबा सतर्क कोरबा के तहत बालिका एवं महिला सुरक्षा से संबंधित मैत्री व्हाट्स ऐप हेल्पलाइन नंबर कलेक्टर अजीत वसंत की उपस्थिति में जारी किया गया. जिसका शुभारंभ वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में किया.
देवांगन ने कहा कि कोरबा पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा के लिए काम किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर 9479282100 जारी किया गया है. यह हेल्पलाइन नंबर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा अपराधियों पर नियंत्रण के लिए महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगी.
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बालिका एवं महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं, छीटाकसी आदि शिकायतों के विषय में लोकलाज के डर से महिलाएं या बालिकाएं पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से संकोच करती हैं. ऐसी हालत में मैत्री हेल्पलाइन नंबर पर घटना की शिकायत तत्काल कर सकती हैं। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत मिलने पर 96 घंटे के भीतर अपराधी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर स्थानीय अवकाश घोषित
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है. यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय और अन्य वित्तीय संस्थान के लिए लागू नहीं होगा. इस बारे में यहां सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है.



