प्रेमी कें साथ मिलकर पति का कत्ल, वारदात के बाद बेवफाआशिक ने साथ रखने से किया इंकार, पत्नी ने खोला हत्या का राज, प्रेमी-प्रेमिका दोनों गिरफ्तार

Murder of husband along with lover after the incident the unfaithful lover refused to keep her company wife revealed the secret of the murder Boyfriend and girlfriend both arrested

प्रेमी कें साथ मिलकर पति का कत्ल, वारदात के बाद बेवफाआशिक ने साथ रखने से किया इंकार, पत्नी ने खोला हत्या का राज, प्रेमी-प्रेमिका दोनों गिरफ्तार

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में 8 महीने पहले हुए ग्राम गुजरा के सिरहा (पुजारी) की हत्या मामले में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है. पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारा था और सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करा दिया था. अब प्रेमी ने अपनाने से इंकार किया तो पत्नी ने पूरा राज खोल दिया. इस मामले में पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पूरा मामला गरियाबंद कोतवाली क्षेत्र के गुजरा गांव का है
मिली जानकारी के मुताबिक 8 महीने पहले ग्राम गुजरा के सिरहा (पुजारी ) रोमन सिंह की मौत हो गई थी. लेकिन मौत सामान्य नहीं बल्कि उसका कत्ल हुआ था. इस राज से पर्दा मृतक सिरहा की पत्नी लक्ष्मी ध्रुव ने ही गांव वाले के सामने उठाया.
उन्होंने इस कत्ल में खुद और गांव में रहने वाले प्रेमी भीखम सिंह के शामिल होने की खबर देकर सबको हैरानी में डाल दिया. इस खुलासे के बाद परिवार के सबसे बड़े भाई ने कोतवाली पुलिस को खबर दी.
सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रान्तर्गत् ग्राम गुजरा के तिलक राम ध्रुव पिता स्व रामभरोसा ध्रुव उम्र 42 साल साकिन गुजरा थाना जिला गरियाबंद ने 28 सितम्बर को थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके छोटे भाई रोमन ध्रुव का 12 जनवरी 2024 को आकस्मिक निधन हो गया था. जिसका विधिवत अंतिम संस्कार कर गांव के ही भरी खेत में दफनाया गया.
16 सितम्बर 2024 को रात करीब 12 बजे गांव का भीखम कुंजाम बहु लक्ष्मी बाई ध्रुव के घर का दीवाल कुदकर घर के अंदर घुस रहा था. जिसे गांव के बृजलाल और अन्य लोगों के साथ पकड़े थे. अगले दिन गांव में मिंटिंग में बहु लक्ष्मी ध्रुव द्वारा भीखम कुंजाम के साथ रहना बोली जिस पर उनको भीखम कुंजाम को सौंपा गया था. 28 सितम्बर 2024 को फिर बहु लक्ष्मी ध्रुव के द्वारा बच्चों के बारे में फैसला करने गांव मिटिंग रखा गया था. जिसमें बहु लक्ष्मी ध्रुव और भीखम कुंजाम भी मौजूद थे.
इसी दौरान भीखम कुंजाम गांव समाज के सामने बताया कि उनका बहु लक्ष्मी ध्रुव के साथ नाजायज सम्बंध है और 12 जनवरी 2024 के रात्रि करीब 2 बजे रोमन ध्रुव उन दोनों को अपने घर में नाजायज सम्बंध बनाते पकड़ लिया था और रोमन ध्रुव को दो चार थप्पड़ मारा था. इसी दौरान भीखम कुंजाम एवं लक्ष्मी ध्रुव के बीच नाजायज सम्बंध को छुपाने के लिए भीखम कुंजाम के द्वारा अपने पास रखे गमछा कपड़ा से रोमन ध्रुव के पीछे से उसके मुंह को कपड़ा से दबाते हुए जमीन में पटक कर उसके पीठ में बैठ कर गमछा से मुंह दबाकर कत्ल करना बताया. घटना समय लक्ष्मी ध्रुव भी वहां मौजूद थी और मृतक की हत्या में आरोपी की मदद की है.
इस  रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर आरोपियों से घटना के बारे में पुछताछ की गई. भीखम को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल किया. 12 जनवरी 2024 को भीखम को पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते रोमन ने देख लिया था. इसके बाद आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति को गमछे से गला घोटकर मार दिया. उस समय इसे सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था. आरोपी जब मृतका की पत्नी को अपनाने से इंकार किया तो उसने हत्या की राज से पर्दा उठा दिया.
इस मामले में एसडीओपी निशा सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में लिया है. शव को कब्र से निकालकर पीएम कराई जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस मामले की कार्यवाही में थाना प्रभारी निरिक्षक ओमप्रकाश यादव के साथ अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी की भूमिका सराहनीय रही.
नाम आरोपी :-
01. भीखम कुंजाम पिता स्व जोहन राम उम्र 26 साल साकिन गुजरा थाना व जिला गरियाबंद (छग)
02. लक्ष्मी बाई ध्रुव पति रोमन ध्रुव उम्र 25 साल साकिन गुजरा थाना व जिला गरियाबंद (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb