यादव समाज के देवारी मातर महोत्सव में शामिल हुए बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, हजारों की तादाद में पहुंचे लोग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Bindranavagarh MLA Janak Dhruv participated in the Dewari Matar Mahotsav of Yadav community thousands of people arrived cultural programs were celebrated

यादव समाज के देवारी मातर महोत्सव में शामिल हुए बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, हजारों की तादाद में पहुंचे लोग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में सोमवार को यादव समाज मैनपुर द्वारा देवारी मातर महोत्सव का विशाल आयोजन किया गया. यादव समाज भवन से दोपहर को राऊत नाचा और गाजे बाजे के साथ विशाल कलश और शोभायात्रा निकाली गई.
यादव समाज द्वारा पारंम्परिक वेशभूषा के साथ आकर्षक राऊत नाचा और झांकी को देखने भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जमकर आतिशबाजी किया गया. दोपहर 3 बजे गोहडीभाठा कार्यक्रम स्थल रैली पहुंची. जहां विशाल सभा का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान श्री कृष्ण और सहाडदेव की पुजा अर्चना कर किया. इस दौरान राऊत नाचा प्रतियोगिता, लाठी चाल, सुआ नृत्य बांस नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई.
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, अध्यक्षता सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु सभापति जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, विशेष अतिथि कोसरिया मरार पटेल समाज के प्रदेश संयोजक राजेन्द्र नायक, जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम, धनमती यादव आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदुनेगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, दयाराम यादव, चैतन यादव, सुखराम यादव, सुखदेव यादव, श्यामलाल यादव, डी के यादव, तनवीर राजपूत,पीला राम यादव, हुलार ठाकुर, प्रकाश चंद पटेल विशेष रुप से उपस्थित थे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि यादव समाज का यह बहुत ही अच्छा प्रयास है. समाजिक एकता बहुत जरुरी है. समाज में सभी बराबर होते हैं. संगठित समाज से सिर्फ समाज को ही फायदा नही होता बल्कि समाज के साथ साथ देश भी मजबूत होता है. सामाजिक उन्नति के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ता है. उन्होंने समाज को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की. विधायक ध्रुव ने देवारी मातर महोत्सव की सभी को बधाई दी. 
सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि यादव समज का इतिहास काफी गौरवशाली है. हमारा प्रयास होना चाहिए कि हमें समाज को जोड़कर समाज के विकास के लिए आगे बढाना है. मैनपुर मे यादव समाज द्वारा आज जो कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इससे समाज में एकता और भाईचारा के साथ सर्व समाज में इसका अच्छा संदेश जाएगा. अपने हक और अधिकार के लिए यादव समाज के लोगों को संगठित होने की जरुरत है. अब समय आ गया है कि हम संगठित होकर समाज को अपने हक और अधिकार के लड़ाई के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार रहें.
जिला पंचायत सभापति श्रीमती धनमती यादव ने कहा कि आज समाज के विकास के लिए मातृ शक्ति को भी आगे आने की जरुरत है. समाज मे आज महिलाओं की भारी उपस्थिति समाज में एकता और महिलाओं के जागरुकता को बताने के लिए काफी है.
जिला पंचायत उपाध्यक्ष गरियाबंद संजय नेताम ने कहा कि यादव समाज सभी क्षेत्रों में आगे है. छत्तीसगढ़ में हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था अब वह पुरा हो रहा है. यादव समाज के गौपालन के क्षेत्र में योगदान को हमेशा याद किया जायेगा.
भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा ने कहा कि आज जो मातर सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इसमें हम सब को शपथ लेने की जरुरत है कि अपने-अपने घरों में एक-एक गाय पालन करेंगे और गौरक्षा के क्षेत्र में सभी को योगदान देने की जरुरत है. भगवान श्री कृष्ण जिन्होने गीता जैसे महान ग्रंथ इस दुनिया को दिया यादव समाज उनके वशंज हैं. यादव समाज गौमाता के सेवा कर रहे हैं. क्षेत्र के उन्नति में यादव समाज की काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
यादव समाज मातर महोत्सव का जो आयोजन किया गया है. इसमें दोपहर से इलाके और दुसरे जिलों से पहुंचे दर्जनों राऊतनाचा टोलियों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दिया गया. साथ ही सुआ नृत्य,बांस गीत के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नगरी, धमतरी तुमड़ीबहार, गरियाबंद, गड़ियाभाठा, नाहनबिरी, भटगांव, जाड़ापदर और कई अनेक जगह से राउत नाचा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसे देखने हजारों की तादाद में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान पुरस्कार वितरण भी गया. कार्यक्रम का संचालन संरक्षक गेंदु यादव ने किया.
इस कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम में प्रमुख रुप से यादव समाज प्रमुख सुखराम यादव, संरक्षक गेंदु यादव, गयाराम यादव, शान्तुराम यादव, श्यामलाल यादव, सरजु यादव, पीलाराम, पुनिया बाई, रुपेश यादव, बजरंग यादव, दयाराम यादव, चेतन यादव, घनश्याम यादव, नरेश यादव, जैतराम यादव, राधाबाई, दशरी यादव, यामिनी यादव, मंगलबाई यादव, रेखा यादव, ठाकुर राम यादव, मनाराम यादव, अवध यादव, सुखदेव यादव, ललित यादव, जगदीश यादव, सोमनाथ यादव, सीताराम यादव, रामलाल यादव, ईश्वर नागेश, थानुपटेल, किशन नागेश, सीताराम पटेल, नोहर पटेल, तरुण साहू, गोविद पटेल, जगदीश पटेल, प्रदीप सिन्हा, दिलवर पटेल, सुरज पटेल सहित बड़ी तादाद में पुरे इलाके से लोग शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI