छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने गरियाबंद अनुविभागीय अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम मोदी के गारंटी को पूरी करने दिया ज्ञापन

Chhattisgarh Teacher Sangharsh Morcha gave memorandum to Gariaband Sub Divisional Officer and Development Block Education Officer in the name of Chief Minister to fulfill Modi guarantee

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने गरियाबंद अनुविभागीय अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम मोदी के गारंटी को पूरी करने दिया ज्ञापन

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आव्हान पर शिक्षक एलबी संवर्ग की मांगों और लंबित महंगाई भत्ता की मांग को लेकर प्रांतीय सहसंयोजक गिरीश शर्मा, जिला संयोजक परमेश्वर निर्मलकर की विशेष मौजूदगी में ब्लॉक संयोजक जितेंद्र सोनवानी एवं सहसंयोजक संजय यादव के नेतृत्व मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी गरियाबंद के द्वारा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री, मुख्य सचिव, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, सचिव वित्त विभाग और संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के नाम निम्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया.
मोदी जी के गारंटी के तहत, सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर, समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाए.
समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जाए.
पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए सभी शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें और भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 साल में पूरी पेंशन के स्थान पर 20 साल में पूरी पेंशन का प्रावधान किया जाए.
उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किया जाए.
शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 1 जनवरी 2024 से 4% महंगाई भत्ता दिया जाए और जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किया जाए.
इस मौके पर प्रमुख रुप से जिला संयोजक परमेश्वर निर्मलकर, प्रान्त सहसंयोजक गिरीश शर्मा, ब्लॉक संयोजक जितेंद्र सोनवानी, जिला सहसंयोजक नंदकुमार रामटेके, ब्लॉक सहसंयोजक संजय यादव, राजेन्द्र बागें, प्रतिभा सकरिया, संगीता सोनवानी, संगीता पाटिल, ईश्वरी कश्यप, नारायण निषाद, दिनेश निर्मलकर, कोमल देवांगन, लोकेश ध्रुव, वामन दीवान, डेहर पटेल, होरी साहू, फुलेश्वर ध्रुव, मदन साहू आदि मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

रायपुर : छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मस्तूरी ब्लाक के शिक्षकों ने अपनि कई मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, सहित कई विभागीय अधिकारियों के नाम अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी को ज्ञापन सौंपा.
‌‌‌‌‌छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर "पूर्व सेवा गणना मिशन" अभियान के अन्तर्गत 11 नवंबर 2024 को मस्तूरी ब्लॉक के शिक्षकों ने एसडीएम मस्तूरी व विकास खंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी को शिक्षकों के लिए मोदी की गारंटी को लागू करने, वेतन विसंगति दूर करने, पूर्व सेवा गणना कर क्रमोन्नति, समयमान, पुरानी पेंशन देने व देय तिथि से एरियर्स सहित डीए आदि मांगों के लिए मुख्यमंत्री एवं अन्य विभागीय मंत्रियों एवं अधिकारियों के नाम ज्ञापन दिया.
इस दौरान प्रांत संचालक संजय शर्मा, जिला संचालक संतोष सिंह, ब्लाक संचालक राजेश सिंह, प्रमोद कीर्ति, सुनील चौधरी, सूरज क्षत्री, प्रमोद पाण्डेय, सुचित्र सिंह, नवल सिंह, विनय गुप्ता, सुरेंद्र नवनीत, सत्यकांत सिंह, दुष्यंत सिंह,योगेश, गणेश राम, संजय राय, कैलाश चंद्रा, सेल्सटीना केरकेट्टा, दिलशाद बेगम, शबनम बानो, जगमोहन कौशले, दिलीप भूषण जयनारायण सहित बड़ी तादाद में शिक्षक मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

पखांजूर : छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर “पूर्व सेवा गणना मिशन” अभियान के तहत् शिक्षकों के लिए मोदी की गारंटी को लागू करने,वेतन विसंगति दूर करने, पूर्व सेवा गणना कर क्रमोन्नति,समयमान,पुरानी पेंशन देने व देय तिथि से एरियर्स सहित डीए आदि मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा कोयलीबेड़ा ने अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर को मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्रियों एवं सचिवों के नाम ज्ञापन सौंपा.
ज्ञात हो शिक्षक मोर्चा द्वारा आगामी 2 महीने का चरणबद्ध आंदोलन “पूर्व सेवा गणना मिशन” अभियान में तय किया गया है जिसके तहत
14 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालय में ज्ञापन दिया गया.
24 अक्तूबर को सभी जिला मुख्यालय में धरना, रैली प्रदर्शन कर मांग किया गया.
1 नवंबर राज्य स्थापना के दिवस प्रदेश भर के शिक्षक पूर्व सेवा गणना दीप जलाकर अधिकार मांग किया गया.
12 नवंबर से 24 नवंबर के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक को मांग पत्र सौपा जाएगा.
25 नवम्बर 2024 को इंद्रावती से महानदी भवन मुख्यालय तक पैदल मार्च कर मांग पत्र देंगे.
ज्ञापन सौपने के दौरान छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा कोयलीबेड़ा के संतोष जायसवाल, भोला प्रसाद ठाकुर, प्रकाश चौधरी, गणेश दास, कृष्णेन्दू आईच, लालमन पटेल, राजकुमार साक्षी, महेश सर्फ, होरीलाल साहू, गौतम मंडल, विवेक राय, कृष्णपाल राणा, अशोक उर्वशा, कमल पद्माकर, प्रेमचंद सेन, चीमन कोरेटी, होमलाल कंवर, उत्तम विश्वास, अजीत ठाकुर, डोगेश्वरी कंवर, राम भुवन वर्मा, गौरांग, डोंगेस्वर कंवर, योगेंद्र मरकाम, विश्वास, चुनिंदा विश्वास, भुवनेश्वरी बैध, विद्या पोटाई, रीना तारम, गायत्री भक्त, रितिका कवाड़े, ललिता ठाकुर, रेनू चौधरी, रघुवर तेता, प्रेम सिंह मांडवी, परिमल राय, कमल भुवार्य, जे.एल घुमरा, मनीष वट्टी, मंदा रामा स्वामी, गुरुदास बैनर्जी और कई शिक्षक साथी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा शिक्षकों की मांगों को लेकर मुखर हो गया है. चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज प्रदेश भर में मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया.
मोर्चा संचालक मनीष मिश्रा, वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा और विकास राजपूत के आह्वान पर हर जिला और विकासखंड स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया. मोर्चा के बैनर तले शिक्षक अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, सहित कई विभागीय अधिकारियों के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया.
मोर्चा संचालक मनीष मिश्रा ने कहा कि जिन मांगो को लेकर एल बी संवर्ग ज्ञापन सौपेंगे उसमें मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान प्रदान किया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

बम्हनीडीह : छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ब्लॉक बम्हनीडीह द्वारा ब्लॉक संचालक उमेश तेम्बुलकर, संजय चौहान के नेतृत्व में तहसीलदार बम्हनीडीह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन सौपने वाले प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश उपसंचालक बसंत चतुर्वेदी, छबि पटेल, गोकुल जायसवाल, जिला संचालक रविन्द्र राठौर, ब्लॉक संचालक उमेश तेम्बुलकर, संजय चौहान जिला उपसंचालक माखन राठौर, राजीव नयन शुक्ला, शैलेष दुबे, गोपाल जायसवाल, विकेश केशरवानी, नवधा चन्द्रा, रामकृपाल डड़सेना, उत्त्तम साहू, धनेश्वर देवांगन, जगेंद्र वस्त्रकार, रविशंकर कुम्भकार, कौशल साहू, लखन लाल जायसवाल, अम्ब्रोस खलखो, श्रवण कौशिक, सम्मे लाल धीवर शामिल थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb