शराब पीने के लिए पैसे देने से इंकार करना पड़ा महंगा, युवक ने तलवार और लोहे की रॉड दिखाकर दी धमकी, कार में तोड़फोड़, आरोपी अनुराग कश्यप गिरफ्तार
Refusing to provide money for alcohol proved costly; a young man issued threats while brandishing a sword and an iron rod and vandalized a car. The accused, Anurag Kashyap, has been arrested.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में एक युवक ने शाराब पिने के लिए पैसे की मांग की. पासी देने से इनकार करने पर आरोपी युवक ने तलवार और लोहे की रॉड दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. और कार में तोड़फोड़ कर दी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी अनुराग कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राहुल गुप्ता पिता राम कुमार गुप्ता, उम्र 26 साल निवासी शांति नगर मंगला, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 अगस्त 2026 को शाम करीब 7:30 बजे वह अपने भाई के साथ कश्यप कॉलोनी स्थित बरसैया ट्रेडर्स में मौजूद था. इसी दौरान आरोपी अनुराग कश्यप शराब के नशे में लोहे की रॉड लेकर जबरदस्ती दुकान में घुस आया. आकर गाली-गलौज और धमकी देते हुए शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा. पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने मारपीट करने की धमकी दी.
इसके बाद आरोपी अपने घर से धारदार तलवार और लोहे की रॉड लेकर फिर दुकान में आया और पैसों की मांग करने लगा. पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने दुकान के बाहर खड़ी कार नम्बर CG 10 BS 8468 में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया.
वारदात के दौरान आरोपी अपने पास रखे ब्लेड से खुद के शरीर को काटने लगा. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. जिन्हें देखकर आरोपी गाली-गलौज और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 468/2026, धारा 119(1), 296, 351(3), 333, 324(1), 3(4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल 1 नग धारदार लोहे की तलवार, 1 नग लोहे की रॉड और 1 नग ब्लेड बरामद कर विधिवत जप्त किया गया. मामले में जप्त हथियारों के बारे में धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई.
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया.
आरोपी
अनुराग कश्यप पिता स्व मोहन कश्यप उम्र 22 साल निवासी पुराना बस स्टैण्ड, सूर्या होटल के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



