महिला से छेड़छाड़ और नाबालिग बालिका को अपहरण कर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested both the accused who molested a woman and sexually exploited a minor girl after kidnapping her

महिला से छेड़छाड़ और नाबालिग बालिका को अपहरण कर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग बालिका को अपहरण कर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर चांपा : पीड़िता 20 मई 2024 के दोपहर करीब 2 बजे घर से निकली थी जो शाम तक घर वापस नही आई. किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 220/ 24 धारा 363 भादवि कायम कर मामला जांच में लिया गया.
नाबालिग बालिका पर घटित जुर्म को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी और अपहृता की पतासाजी के लिए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया.

इस मामले की जांच के दौरान अपहृता बालिका को गवाहों के सामने बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी से बयान कराया गया. जांच के दौरान मामले में धारा 366, 376 भादवि 04,06 पाक्सो एक्ट जोड़ी  गई.
मामले के आरोपी मनोज ध्रुव निवासी नेताजी चौक जांजगीर को घटना के बारे में पुछताछ की गई. जिसके द्वारा घटना घटित और जुर्म करना कबुल किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर 7 अगस्त 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, ASI प्रमोद महार, प्रआर. तारिकेश पाण्डेय, आरक्षक द्वारीका साहू, तेरस साहू, लीलाराम साहू, महिला आरक्षक सरोजनी कटकवार थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर चांपा : पीड़िता 3 जुलाई 2024 को अपने घर में अकेली थी तभी आरोपी निकेश कश्यप द्वारा अकलेपन का फायदा उठाकर घुसकर बेईज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा. पीड़िता आवाज लगाई तो आरोपी कोलाबाडी तरफ से भाग गई. इस रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 267/24 धारा 333, 74 बीएनएस कायम कर मामला जांच में लिया गया.


महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पतासाजी के लिए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया. इसी कड़ी में शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी.
इस मामले की जांच के दौरान 7 अगस्त 2024 को घेराबंदी कर आरोपी निकेश कश्यप को पकड़ा गया. जिसको घटना के बारे में पुछताछ किया गया. जिसके द्वारा घटना घटित और जुर्म करना कबुल किए जाने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb