12वीं की होनहार छात्र ने एनुअल फंक्शन से लौटने के बाद फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में पसरा मातम, वजह जानने जांच में जुटी पुलिस
A promising 12th class student committed suicide by hanging himself after returning from the annual function, the family is in mourning, police is investigating to know the reason
बिलासपुर : बिलासपुर जिले से खुदकुशी का मामला सामने आया है. वार्षिकोत्सव से लौटने के बाद 12वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. खुदकुशी करने से पहले अपने घर के सदस्यों से छात्र ने बात भी की. फिर फांसी लगा ली. परिजनों के मुताबिक छात्र पढ़ाई में होशियार था और फोन में बात करने पर भी सामान्य था. उन्होंने खुदकुशी की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा में जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ निवासी धर्मेंद्र साहू का 18 साल का बेटा वैभव साहू किराए का मकान लेकर रहता था. वैभव साहू संदीपनी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का विद्यार्थी था. शनिवार को उसके स्कूल में वार्षिकोत्सव था. जिसमें शामिल होने के बाद वैभव रात को घर वापस आया.
परिजनों के मुताबिक जब वैभव स्कूल में था तब उनकी फोन पर वैभव से बात हुई थी. फिर स्कूल से आने के बाद बात नहीं हो पाई. रात को 10 बजे उन्होंने वैभव के मोबाइल पर फोन लगाया लेकिन लगातार घंटी जाने के बाद भी वैभव ने फोन नहीं उठाया.
परिजनों को लगा कि वार्षिकोत्सव के चलते वैभव थक कर सो गया है. लेकिन सुबह भी जब फोन नहीं उठा तो परिजन घबराकर पामगढ़ से बिलासपुर आए. यहां उन्होंने देखा कि वैभव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है और उसका शव फंदे पर लटक रहा है. परिजनों ने इसकी खबर सिटी कोतवाली पुलिस को दी.
खबर पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. पुलिस की पूछताछ में वैभव के पिता धर्मेंद्र साहू और परिजनों ने बताया कि वैभव पढ़ाई में मेधावी छात्र था. वह भविष्य में प्रतियोगी परीक्षा निकाल कर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहता था. उसमें कोई गलत आदत भी नहीं थी.
परिजनों के मुताबिक वैभव ने खुदकुशी करने से पहले स्कूल में रहने के दौरान परिवार के सदस्यों से जब बात की थी तब वह सामान्य था. छुट्टियां पड़ने पर घर आने की बजाय बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए बिलासपुर में ही रहने की बात वैभव ने कही थी. लेकिन अचानक वैभव ने खुदकुशी क्यों की? यह परिजनों के बीच समझ के बाहर है.
परिजनों ने बेटे की खुदकुशी की वजह का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. वहीं सिटी कोतवाली पुलिस विवेक पांडेय के मुताबिक छात्र के किराए के कमरे की तलाशी में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. छात्र के मोबाइल की जप्ती बना जांच के लिए साइबर सेल भेजा गया है. मोबाइल जांच में खुदकुशी की वजह का खुलासा हो सकता है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



