40 हजार औरतें करोड़ों की ठगी का हुई शिकार, मंत्रियों से जवाब तलब करने वाली महिलाओं के खिलाफ दर्ज हो गई एफआईआर, की जा रही पहचान
40 thousand women became victims of fraud worth crores, FIR has been filed against the women who demanded answers from the ministers, they are being identified
बिलासपुर : प्रदेश के दो मंत्री रामविचार नेताम और लखन लाल देवांगन ने महिलाओं को जिस तरह धौंस पट्टी दिखाया उनसे यह उम्मीद नहीं थी. महिलाएँ तो फर्जी बैंक वालो से परेशान थी और शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से उनका गुस्सा जायज था. वैसे भी वे इंसाफ पाने और आखिर कहां जाती.. इसलिए मंत्रियों से सीधे बहस करने लगी. लेकिन इन मंत्रियों को क्या हो गया है? जो भीड़ देखकर आपा खो बैठे. इसके पहले ऐसे कोई मंत्री की ऐसी मिसाल नहीं मिलती जो महिलाओं को पुलिस बुलाकर बाहर फेक्वाने की धमकी दे.. और यह भी कहे कि लोन का पैसा दारु-मुर्गा खाकर उड़ा दिए....
मंत्रियों को सहनशील होना चाहिए और किसी परेशानी का हल ऐसा निकालें कि गुस्साई भीड़ संतुष्ट होकर वापस लौटे. लेकिन इन दोनों मंत्रियों को यह सुनना पड़ा कि आप क्या बाहर फेंकेगे..,आप लोगों को चुनाव में हम बाहर फेंक देंगे....
कोरबा जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा हुई ठगी को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में आज पुलिस और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जिले में संचालित माइक्रोफाइनेंस बैंकों के दफ्तर में सील बंदी की कार्रवाई करने के साथ ही कुछ गिरफ्तारियां भी की है.
उधर दूसरी तरफ रविवार को आईटीआई तानसेन चौक पर चक्काजाम करने वाली महिलाओं के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी पहचान की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिला कोरबा में वित्तीय अनियमितता के बारे में लगातार मिल रही शिकायतों की जांच के बारे में अनुविभाग कटघोरा, जिला-कोरबा में संचालित माईक्रोफाईनेंस कंपनी लगातार एलएनटी बैंक कटघोरा, अन्नपूर्णा बैंक दीपका, सीसस बैंक दीपका, नैफिस बैंक कटघोरा, स्पंदना बैंक के कार्यालय को दल-बल के साथ सील किया गया.
स्पंदन बैंक नवागांव कटघोरा के एजेण्ट प्रताप रूद्र शरण पिता अमृतलाल धीवर, उम्र 22 साल, निवासी सरखों बैगापारा चैकी नैला थाना जांजगीर के द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और अवैध वसूली करते पाया गया. मौके पर शांति भंग होने की पूरी सम्भावना थी. पुलिस के पास इन्हे गिरफ्तार करने के अतिरिक्त और कोई विकल्प न होने से इन्हे धारा 170, 126, 135 (3) बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार कर इन्हे जेल दाखिल किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



