जशपुर में गली को मिनी पाकिस्तान बताकर समुदाय विशेष को लेकर भड़काऊ भाषण देने वाली महिला नेत्री के खिलाफ हुई FIR दर्ज

FIR lodged against a woman leader who gave provocative speech against a particular community by calling the street in Jashpur a mini Pakistan

जशपुर में गली को मिनी पाकिस्तान बताकर समुदाय विशेष को लेकर भड़काऊ भाषण देने वाली महिला नेत्री के खिलाफ हुई FIR दर्ज

जशपुर : जशपुर में एक महिला नेत्री प्रतिभा सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. बीते दिनों महिला नेत्री ने एक समुदाय विशेष को लेकर भड़काऊ भाषण दिया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इस भाषण को लेकर उनके खिलाफ शिकायत मिली थी. जिस पर पुलिस ने प्रतिभा सिंह के खिलाफ BNS की धारा 196 (1-ख), 299, 302 के तहत मामला दर्ज किया है.
दरअसल हाल ही में जिले के ग्राम बगीचा में दुर्गा मंदिर पर बज रहे लाउडस्पीकर को नासिर अली ने बंद कराया था. जिसके बाद हिन्दू संगठन ने हजारों की तादाद में पहुंच कर रैली और आमसभा आयोजित की थी. इसी सभा को संबोधित करते हुए महिला नेत्री ने समुदाय विशेष को लेकर एक भड़काऊ भाषण दे डाला.
उन्होंने अपने भाषण में जशपुर के एक मोहल्ले को मिनी पाकिस्तान कहा था. इस भाषण को लेकर जशपुर के सरवर अली उम्र 42 साल ने उनके खिलाफ बगीचा में लिखित शिकायत दी थी. जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया. अब शिकायत मिलने पर पुलिस ने महिला नेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI