कमर दर्द ठीक करने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने जंगल से आदतन अपराधी राजेश्वर यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A woman was raped on the pretext of curing her back pain, police arrested habitual criminal Rajeshwar Yadav from the jungle and sent him to jail

कमर दर्द ठीक करने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने जंगल से आदतन अपराधी राजेश्वर यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें एक महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में आरोपी राजेश्वर यादव को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक आदतन अपराधी राजेश्वर यादव उम्र 39 साल के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. पीड़िता ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी कि  28 मई 2025 को वह  अपने पति, बच्चों और गांव के कुछ व्यक्तियों के साथ अपने घर में में थी. उसके पति को कमर में दर्द रहता है. इसलिए वह बिस्तर पर लेटा हुआ था कि इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे के आसपास आरोपी राजेश्वर यादव उसके घर आया और बोला कि वह दवाई बनाता है. उसके पति के कमर दर्द को ठीक कर देगा
कहते हुए प्रार्थिया के पति के पास जाकर कुछ किया फिर प्रार्थिया के हाथ में कुछ चावल देकर उसके पति को बोला कि दवाई लेने के लिए उसकी पत्नी को उसके साथ एक तालाब के पास अकेले जाना पड़ेगा. जिस पर प्रार्थिया आरोपी राजेश्वर यादव के कहने पर उसके साथ दवाई लेने अकेले चली गई. इसी दौरान एक सुनसान जगह पर आरोपी के द्वारा प्रार्थिया के साथ अचानक मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी.
पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा बीएनएस की धारा 64(1),116(2), व 351(2) के तहत मामला दर्ज किया और तत्काल जांच शुरु की. आरोपी जंगल में छिपा हुआ था. जिस की फरसाबहार पुलिस के द्वारा घेरा बंदी कर हिरासत में ले लिया गया.
पुलिस ने आरोपी राजेश्वर यादव की गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई जिसमें उसने जुर्म करना कबूल किया. पुलिस ने आरोपी को स्थानीय न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी राजेश्वर यादव कोई नया अपराधी नहीं है. वह पहले भी अपराधों में शामिल रह चुका है.
वर्ष 2016 में उसके खिलाफ एक मारपीट और गाली-गलौच के मामले में केस दर्ज किया गया था. उस समय भी पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की थी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए उसके पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और यह भी जांच की जा रही है कि क्या उसने पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB