दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, चाचा गंभीर रुप से घायल, चालक फरार

Painful road accident: High-speed tractor hits bike rider, one young man dies, uncle seriously injured, driver absconded

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, चाचा गंभीर रुप से घायल, चालक फरार

जशपुर : जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. जबकि चाचा गंभीर रुप से घायल है. वही घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतबा चौकी क्षेत्र के खजरीढाब पंचायत के फिंटिंगपारा में बाइक सवार युवक बागबहार से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान हादसे में उनकी जान चली गई.
दुसरा घायल हो गया. जिसे आनन फानन में प्रथमिक उपचार के लिए कोतबा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर कोतबा से लैलूंगा की तरफ जा रहा था. वही बाइक सावर आपने साथी के साथ सुरँगपानी से आपने घर बागबहार की तरफ जा रहा था. इस हादसे में बागबहार निवासी रमेश कुमार उम्र 34 साल की मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI