हंसिया के साथ नाबालिग लड़की रुम में बंद, कॉन्स्टेबल ने सूझबूझ से 14 वर्षीय बच्ची की बचाई जान, पुलिस ने किया 4 घंटे का सफल रेस्क्यू
A minor girl was locked in a room with a sickle; a constable used his presence of mind to save the 14-year-old girl; the police conducted a successful four-hour rescue operation.
मरवाही : मरवाही थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक 14 साल की नाबालिग लड़की की जान बचाने में कामयाबी हासिल की है. पारिवारिक नाराज़गी के चलते बच्ची ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और हाथ में धारदार लोहे का हंसिया लेकर आत्मघाती कदम उठाने की धमकी दे रही थी. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था. यह मामला ग्राम कुम्हारी का है.
पुलिस को खबर मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक शनिप रात्रे पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे. परिजनों से पूछताछ में पता चला कि बच्ची पढ़ाई और मोबाइल उपयोग को लेकर नाराज़ थी. करीब चार घंटे तक चले समझाने के प्रयासों के बावजूद जब बच्ची ने दरवाजा नहीं खोला. तो हालात की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने साहसिक फैसला लेते हुए दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया.
पुलिस ने सूझबूझ से बच्ची के हाथ से हंसिया सुरक्षित रुप से छीन लिया और उसे सकुशल बाहर निकाला. इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही ले जाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया. जहां डॉक्टरों ने बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ बताया.
इस पूरे बचाव अभियान में मरवाही पुलिस की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की जा रही है. बच्ची को काउंसलिंग के बाद उसकी माता को सौंप दिया गया. मरवाही पुलिस की इस पहल से न सिर्फ एक नाबालिग की जान बची. बल्कि एक परिवार को भी बड़ी मुसीबत से राहत मिली. इस घटना ने पुलिस और समुदाय के बीच विश्वास को और मजबूत किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



