पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टरों ने बिना डॉक्टर के पर्चे के नशीली दवाएं बेचने वाली तीन मेडिकल दुकानों पर मारा छापा , लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा

Police and drug inspectors raided three medical shops selling drugs without prescription recommended cancellation of license

पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टरों ने बिना डॉक्टर के पर्चे के नशीली दवाएं बेचने वाली तीन मेडिकल दुकानों पर मारा छापा , लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा

बिलासपुर : पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग ने एक साथ तीन मेडिकल दुकानाे में छापामार कार्रवाई की है. टिम ने स्टोर से ईस्पामैक्स कैप्सूल 304 नग, अल्ट्रा किंगं ट्रामाडोल युक्त नशीला टेवलेट 360 नग, पाइवॉन स्पास प्लस कैप्सुल ट्रामाडोल युक्त 232 नग जप्त किया है. स्टोर का संचालक इन दवाइयों को बिना प्रिस्क्रिप्शन के बेच रहा था. तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनाक्षी मेडिकल स्टोर में मुखबिर की खबर पर रेड कार्रवाई की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि तारबहार क्षेत्र में गायत्री मंदिर चौक के पास स्थित मिनाक्षी मेडिकल स्टोर का संचालक खुशी चंद गुप्ता अपने मेडिकल स्टोर से अवैध तरीके से नशीली दवाईयां बेचता है. इस खबर पर फौरन टीम गठित कर गायत्री मंदिर चौक के पास मिनाक्षी मेडिकल स्टोर में छापामार कार्यवाही की गई.
रेड कार्रवाई में आरोपी खुशीचंद गुप्ता के कब्जे से ईस्पामैक्स कैप्सूल 304 नग, अल्ट्रा किंगं ट्रामाडोल युक्त नशीली टेवलेट 360 नग, पाइवॉन स्पास प्लस कैप्सुल ट्रामाडोल युक्त 232 नग, बिक्री रकम 16 हजार 500 रुपये कुल 26052 रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.
नशे के खिलाफ दूसरी कार्यवाही CSP सिविल लाइन उमेश गुप्ता, CSP कोतवाली पूजा कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर सुनील पांडा, सोनम जैन और तार बाहर थाना प्रभारी गोपाल सत्पथी के साथ एक संयुक्त टीम बनाकर मोहन मेडिकल गायत्री नगर चौक और तिवारी मेडिकल तार बिहार में रेड की गई.
जांच में पाया गया कि इन सभी मेडिकल स्टोर्स से बिना रिकॉर्ड और बिना प्रिस्क्रिप्शन के शेड्यूल एच वन की दवाइयां बेची का रही है. जो कि NDPS एक्ट में भी नियंत्रित नशीली दवाइयों की श्रेणी में आती है. इस कड़ी में दुकान में पंचनामा की कार्यवाही कर इनके लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा की गई है.
नाम आरोपीः
खुशी चंद गुप्ता पिता स्व मोहन लाल गुप्ता उम्र 42 साल साकिन शिव चैक कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन  बिलासपुर
इस कार्यवाही में CSP सिविल लाइन उमेश गुप्ता IPS, CSP कोतवाली पूजा कुमार IPS, थाना प्रभारी तार बहार गोपाल सत्पति, उप निरीक्षक संजीव ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक भार्गव, देवेंद्र दुबे, राजेश नारंग, सोनू पाल, आशीष की भूमिका सक्रिय रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb