सीएम साय ने किया एक पेड़ महतारी के नाम महाभियान का शुभारंभ, कटघोरा में खुलेगी देश की पहली लिथियम खदान

CM Sai launched a campaign in the name of a tree for Mahtari the countrys first lithium mine will open in Katghora

सीएम साय ने किया एक पेड़ महतारी के नाम महाभियान का शुभारंभ, कटघोरा में खुलेगी देश की पहली लिथियम खदान

एक पेड़ महतारी के नाम’ महाभियान का शुभारंभ : CM- प्रकृति को सहेजने के लिए इस महती आंदोलन का हिस्सा बनें आम नगारिक

रायपुर : पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ का अनुसरण करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में ‘‘एक पेड़ महतारी के नाम’’ महाअभियान की शुरुआत की.
इस मौके पर आम नगारिकों से प्रकृति को सहेजने के इस महती आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील भी की. मुख्यमंत्री ने एक पेड़ महतारी के नाम रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम में वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद थे.
मुख्यमंत्री निवास परिसर में अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री साय ने 94.3 माय एफ एम को बधाई देते हुए कहा कि वह इस अभिनव पहल को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘‘एक पेड़ महतारी के नाम’’ अभियान की शुरुआत कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ महतारी को हरियर बनाने के लिए माय एफ एम की पहल के साथ राज्य के आमजनों को अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी इस अभियान से जुड़े और एक पेड़ जरूर लगाएं.
साय ने कहा कि हमारी मातृशक्ति देवियों की पुण्य भूमि दंतेवाड़ा, रतनपुर, डोंगरगढ़, चंद्रपुर और कुदरगढ़ में भी हम मातृशक्ति की वंदना करते हुए पेड़ लगाएंगे. आप सभी प्रकृति को सहेजने के इस महती आंदोलन का हिस्सा बनें. आप सभी का यह प्रयास मिल का पत्थर साबित होगा. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्कूली बच्चों को विभिन्न किस्मों के पौधों के बीज भी वितरित किए और उन्हें वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

माओवादी आतंक से प्रभावित क्षेत्रों में दिखने लगी विष्णु के सुशासन की झलक

रायपुर : आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आदिवासी अंचल के लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है. यह आत्मविश्वास प्रदेश के मुखिया के प्रति अटूट विश्वास से पैदा हुआ है. आठ महीनों में जो बदलाव आया है, वो ना सिर्फ़ यहाँ के माहौल में नजर आने लगा है. बल्कि यह आत्मविश्वास यहां के बच्चों में भी दिखने लगा है. माओवादी आतंक का दंश झेल रहे बीजापुर के बच्चे अब अपने सपनों की उड़ान भर रहे हैं.
कक्षा नवमी और ग्यारहवीं के 100 मेधावी बच्चे हवाई जहाज़ से राजधानी रायपुर पहुंचे. 50 छात्र 12 अगस्त को बस से पहले बीजापुर से जगदलपुर और फिर हवाई जहाज़ से जगदलपुर से रायपुर पहुंचे. इसी तरग 13 अगस्त को 50 छात्राओं का दल राजधानी रायपुर पहुंचा. इन बच्चों में अपने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए ग़ज़ब का उत्साह है. यह बच्चे बढ़ते और बदलते बीजापुर की नयी पहचान गढ़ने को तैयार हैं.
जिले के 100 विद्यार्थी राज्य स्तर पर आयोजित आज़ादी के महापर्व  में शामिल होंगे. पहली बार हवाई यात्रा को लेकर बच्चों में बहुत ही उत्साह और उमंग का वातावरण निर्मित हुआ है. राजधानी रायपुर में ये बच्चे राज्यपाल और मुख्यमंत्री निवास पुरखौती मुक्तांगन, मंत्रालय, ऊर्जा पार्क, शॉपिंग मॉल का भ्रमण करेंगे.
कलेक्टर अनुराग पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वनांचल में सुशासन के सूर्य का उदय हो चुका है. उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में काफ़ी सुधार आया है. राज्य शासन के प्रयासों से बंद पड़े स्कूल खोले जा रहे हैं और हज़ारों बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाया  रहा है. सुदूर अंचल के 24 बंद स्कूलों को इसी सत्र में वापिस खोला गया है. अब अज्ञानता का अंधकार नहीं बल्कि शिक्षा का उजाला इन आदिवासियों के जीवन में फैल रहा है. उन्होंने कहा वह दिन दूर नहीं जब यहाँ के बच्चे और युवा बीजापुर के विकास की नई इबारत लिखेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ‘दस्तक अभियान’ मोबाइल एप्लीकेशन का किया शुभारंभ

रायपुर : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए बलौदाबाजार जिले में नवाचार के रूप में दस्तक अभियान शुरु किया गया है. जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बटन दबाकर किया.
अभियान के तहत प्रत्येक गांव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. जो महीने के पहले हफ्ते गांव का निरीक्षण और लोगों से चर्चा कर योजनाओं और समस्याओं की जानकारी लेंगे. निरीक्षण की जानकारी को दस्तक एप्प में अपलोड करना होगा. निरीक्षण प्रतिवेदन का समय-सीमा में समीक्षा की जाएगी.
राजस्व मंत्री वर्मा ने दस्तक अभियान के लिए जिला प्रशासन को शुभकामनाएं देते हुए  कहा की इस तरह जिला प्रशासन द्वारा नवाचारी अभियान करनी चाहिए. जिससे जनता की वास्तविक समस्याओं के बारे में जानकारी मिल सके. इसके साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके.
कलेक्टर दीपक सोनी ने दस्तक अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि अभियान का मकसद सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का फायदा सुनिश्चित करना और गांव क़े विकास कार्य को गति देना है. जिले के करीब 520 गांव के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.
उन्होने कहा कि नोडल अधिकारी आवंटित गांव को गोद लिए हुए गांव की तरह उसके विकास क़े लिए काम करें. उन्होंने कहा कि सभी गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली, सडक, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास, खाद्य विभाग, क़ृषि विभाग एवं राजस्व विभाग से सम्बंधित कार्यों एवं योजनाओं का प्राथमिकता से क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे.
उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी आवंटित गांव का औचक निरीक्षण करें और योजनाओं क़े क्रियान्वयन की जानकारी लेकर सरपंच सचिव से ग्राम विकास या किसी तरह की समस्या हो तो उस पर चर्चा भी करेगें.
इस दौरान नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन, पार्षद संकेत शुक्ला, अपर कलेक्टर दिप्ती गौते, एसडीएम अमित गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी सत्यनारायण प्रधान, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती सहित अन्य मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कटघोरा में चलेगी देश की पहली लिथियम खदान

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रुप में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित नेशनल मिनिरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट की 6ठवीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग में शामिल हुए.
इस बैठक में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की अध्यक्षता में खनिजों का दोहन और उनके उपयोग के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण पर चर्चा हुई. बैठक में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा क्षेत्र की भी चर्चा हुई. जिओलाजिकल सर्वे आफ इंडिया में कटघोरा के करीब 250 हेक्टेयर क्षेत्र में लीथियम के बड़ा भंडार होने की पुष्टि हुई है.
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कटघोरा में शीघ्र ही शुरु होने वाली लिथियम की खदान देश की पहली लिथियम खदान होगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में लिथियम एक अहम धातु है. जिससे राज्य और देश विकास की नई दिशा की तरफ अग्रसर होंगे.
उन्होंने कहा कि लिथियम खदान के शुरु हो जाने से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा और विकसित भारत, 2047 के योगदान में छत्तीसगढ़ के लीथियम भंडार का बड़ा योगदान होगा.
गौरतलब है कि भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ सहित बिहार, गुजरात, झारखण्ड, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में स्थित 20 क्रिटिकल एंड स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स का ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन हेतु एमएसटीसी पोर्टल में एनआईटी जारी किया गया है.
इन 20 ब्लॉक्स में से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा क्षेत्र में लिथियम एंड आरईई ब्लॉक भी शामिल है. करीब 250 हेक्टेयर क्षेत्र में जीएसआई द्वारा प्रारंभिक सर्वे में करीब 10 पीपीएम से 2 हजार पीपीएम लिथियम कन्टेन्ट पाया गया है. ब्लॉक में रेयर अर्थ एलिमेंट की भी उपस्थिति पाई गई है. क्रिटिकल एंड स्ट्रेटेजिक मिनरल्स की जरुरत रिन्यूवेबल एनर्जी, रक्षा, कृषि, फार्मास्युटिकल, उच्च-तकनीकी इलेक्ट्रानिक्स, दूरसंचार, परिवहन आदि में होती है। इस खनिज के मामलों में वर्तमान में देश आयात पर निर्भर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

छत्तीसगढ़ के प्रथम भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के शेयर धारकों को रियायती दर पर शक्कर वितरण का शुभारंभ

रायपुर : उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के प्रथम भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के शेयर धारक गन्ना उत्पादक किसानों को रियायत दर पर शक्कर वितरण का शुभारंभ किया.  शर्मा ने शेयर धारक गन्ना उत्पादक किसानों को रियायत दर पर प्रति किसान को 50 किलो शक्कर प्रदान किया. इस इस दौरान परिसर में नव निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया. और गन्ना बेचने आने वाले किसानों के सुविधा के लिए नए किसान रेस्ट हाऊस निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा की.
उन्होंने कहा कि पूरे देश में रिकवरी दर में जिले के शक्कर कारखाना टॉप-10 में शामिल है, जिले में 23 हजार 481 शेयर धारक किसान है. इस साल भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा पेराई सीजन वर्ष 2023-24 में कारखाने में गन्ना बेचने वाले किसानों को कुल 113 करोड़ 52 लाख रुपए का भुगतान जारी कर दिया गया है. पिछले साल कारखाने का औसत शक्कर रिकवरी दर 12.31 था जो इस साल बढ़कर 12.50 हुआ है. स्थापना वर्ष से अब तक का सर्वाधिक रिकवरी है. इस बार रिकवरी में किसानों को प्रति क्विंटल 92.10 रूपए ज्यादा कमाई होगी. इससे किसानों को 35 करोड़ 80 लाख रूपए का भुगतान किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के शक्कर कारखाना में गन्ने देश के अन्य राज्यों से अधिक राशि किसानों को प्रदाय किया जा रहा है. जिले में लगातार गन्ना फसल की वृद्धि को ध्यान में रखते हुए भोरमदेव शक्कर कारखाना की पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य योजना तैयार किया जा रहा है. वर्तमान में भोरमदेव शक्कर कारखाना की क्षमता 3500 टीसीडी है. उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सर्व सुविधायुक्त किसान रेस्ट हाउस बनाने के लिए 30 लाख रूपए की घोषणा की.
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, जनपद उपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू, भुनेश्वर चंद्राकर, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मनिराम साहू, क्रांति गुप्ता, श्रीकांत उपाध्याय, प्रज्ञेश तिवारी, ईश्वरी साहू, सुरेश दुबे, भोरमदेव कारखाना के प्रबंध संचालक जीएस शर्मा सहित जिले के गन्ना किसान सैकड़ो की संख्या में मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb