बीरगांव में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, जमानत पर बाहर आए रेप के आरोपी ने की युवती के घर जाकर छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Rape of a college student in Birgaon the rape accused who was out on bail molested the girl by going to her house the accused arrested
बीरगांव में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म
रायपुर : मध्यप्रदेश के मंडला की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. ये दुष्कर्म छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीरगांव स्थित घर में होना बताया गया है. पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट मध्यप्रदेश के मंडला महिला थाने ‘जीरो’ में मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद मामला राजधानी रायपुर के उरला थाने पहुंचा और यहां आरोपी ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ 376-IPC, 376(2)(n)-IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है. ये पूरा मामला उरला थानाक्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने जो मंडला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वो बीए की छात्रा है और उसके दोस्त ने दुष्कर्म की वारदात को शादी का झांसा देकर अंजाम दिया. करीब 1 साल तक दोनो के बीच संबंध बने और अब युवक ने शादी से इंकार कर दिया है. जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंचा और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है.
रायपुर पुलिस अब इस मामले में प्रार्थिया और आरोपी युवक दोनो का बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है. जिसके बाद आरोपी के खिलाफ नियमों के मुताबिक गिरफ्तारी होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
जमानत पर बाहर आए रेप के आरोपी ने की युवती के घर जाकर छेड़छाड़, गिरफ्तार
जशपुरनगर : वर्ष 2021 में नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी को जेल भेजा गया था. जमानत मिलने पर बाहर आकर फिर युवती के घर में जाकर छेड़छाड़ कर फरार रहने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़ता 13 अगस्त को थाना आस्ता में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 अगस्त की सुबह 6:30 बजे इसके मम्मी-पापा खेत तरफ काम करने गये थे. वह सुबह 9:30 बजे घर में अकेली थी. कॉलेज जाने के लिये तैयार हो रही थी कि उसी समय पड़ोस के गांव का विद्याधर राम इसके घर आकर बोला कि मोबाईल चार्जर चाहिये तो यह बोली कि चार्जर नहीं है. तभी विद्याधर घर अंदर घुसकर घर का दरवाजा बंद कर दिया और इसे बेईज्जत करने की नीयत से छेड़छाड़ कर रहा था. जिससे यह जोर से चिल्लाई और रोने लगी.
उसी समय इसके माता-पिता खेत में काम कर के घर पहुंचे इसकी आवाज को सुनकर पिताजी दरवाजा खोले तो विद्याधर राम ने प्रार्थिया के पिताजी को घर के दरवाजे के पास धक्का मारकर भाग गया और अपने मोबाईल और चप्पल को इसके घर पर छोड़ दिया है.
दो साल पहले भी विद्याधर राम द्वारा इसके साथ रेप किया था. जिसकी रिपोर्ट इसने थाना आस्ता में की थी. विद्याधर राम इस मामले में जेल गया था. अभी जमानत में बाहर आया है. प्रार्थिया की इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 29/2024 धारा 62, 74, 75(1), 332(ख) बी.एन.एस. कायम कर मामला जांच में लिया गया.
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी आस्ता को टीम बनाकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था. आरोपी विद्याधर राम फरार था. जिसकी पतासाजी लगातार की जा रही थी.
पतासाजी दौरान आरोपी के गांव में आने की खबर मिलने पर फौरन पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर उसके घर से हिरासत में लेकर थाना लाया गया.
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबुल किया है. आरोपी विद्याधर राम ग्राम धसमा जिला जशपुर को 31 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल जशपुर भेजा गया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



