मरीन-ड्राइव बनाने 295 घरों को तोड़ने का नोटिस जारी, सदमे में मां की मौत!, दूसरी महिला की आवाज बंद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Notice issued to demolish 295 houses to build Marine Drive, mother dies of shock, other woman's voice silenced, family members make serious allegations
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नया मरीन ड्राइव बनाया जाएगा. जिसके लिए केलो नदी किनारे बसे लोगों के घर और पीएम आवास को तोड़ा जाएगा. मंगलवार को नोटिस मिलने के कुछ देर बाद मोहल्ले की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि घर टूटने का सदमा सह नहीं सकी और उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर-29 में केलो नदी तट किनारे रहने वाली दुखनी बाई भुईंया उम्र 85 साल की मौत मंगलवार की शाम को हो गई. उसके बेटे भुवनेश्वर भुईंया का आरोप है कि निगम ने दूसरा नोटिस साढ़े 4 बजे के आसपास आया था. उसके कुछ देर बाद सदमे में मां की मौत हो गई.
उसका कहना है कि घर टूटने का पहला नोटिस मिलने के बाद उसकी मां परेशान रहती थी. उसकी तबीयत भी बिगड़ गई थी. लेकिन मां को अस्पताल ले जाने का भी समय नहीं मिल सका. हम लोग यहां कई सालों से रह रहे हैं.
इस मामले में महापौर जीवर्धन चौहान का कहना है कि जिस महिला की बात कर रहे हैं. वो 80-85 साल की है. सदमे वाले भी कोई भी बात नहीं है. इसके अलावा मोहल्ले में ही एक महिला गंगा बाई बंजारे है. जो बोल नहीं पा रही है. ऐसे में उसके बेटे और बहू का कहना है कि नोटिस मिलने के बाद से गंगा बाई सदमे में है.
कयाघाट क्षेत्र में नदी किनारे बसे 295 लोगों को निगम ने नोटिस जारी किया है. दूसरा नोटिस देकर 12 जून से पहले अवैध निर्माण को खुद हटाने और नहीं हटाने पर कार्रवाई करने की बात कही गई है. मोहल्लेवासियों का कहना है कि वे कई सालों से रहते आ रहे हैं. जिनको नोटिस मिला है. उसमें करीब 80 से 100 घर पीएम आवास के होंगे. शासन की योजना का लाभ लेकर कई लोगों ने PM आवास का निर्माण कराया है. अब उन घरों को भी नोटिस दिया गया है. मोहल्ले की तारकेश्वरी बंजारे ने बताया कि निगम से नोटिस मिलने के बाद मेरी सास का दिमाग काम नहीं कर रहा है. डॉक्टर के पास भी ले गए थे.
कल दूसरा नोटिस फिर से आया तो उन्हें नहीं बताए हैं. घर में सब कोई परेशान हैं. मेरी सास सदमे में है और ज्यादा इस बारे में बताएंगे तो कुछ भी हो सकता है. मोहल्ले की अनिता चौहान ने बताया कि हम लोगों ने पैसा लगाकर घर बनाया है. सब गरीब हैं. इधर उधर काम कर अपना पेट पालते हैं. अब बोल रहे हैं यहां मरीन ड्राइव बनेगा. ऐसे में हम लोग कहां जाएंगे? समझ नहीं आ रहा क्या करेंगे?
निर्मई चरण पंडा ने बताया कि हमें नोटिस पर नोटिस दिया जा रहा है. लेकिन कहीं जिक्र नहीं है कि हमें कहां बसाया जाएगा. सिर्फ घर तोड़ने की बात कही जा रही है. बारिश में हम जाएंगे. यह भी नहीं बताया जा रहा है कि कहीं और बसाया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



