FB में विशाल से दोस्ती, शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, पुलिस पर लगा कार्यवाही नहीं करने का आरोप, मुस्लिम लड़की ने किया खुदकुशी की कोशिश

Friendship with Vishal on FB physical exploitation on the pretext of marriage police accused of not taking action Muslim girl tried to commit suicide

FB में विशाल से दोस्ती, शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, पुलिस पर लगा कार्यवाही नहीं करने का आरोप, मुस्लिम लड़की ने किया खुदकुशी की कोशिश

रायगढ़ : शहर सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर के रहने वाली एक मुस्लिम युवती जो समाचार लिखे जाने के समय जिला अस्पताल में अपने इलाज के भर्ती है. उसने सीटी कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी लिखित शिकायत के बावजूद सीटी कोतवाली पुलिस रायगढ़ ने आरोपी के खिलाफ कोई न्यायोचित कार्यवाही नहीं की. जिससे हताश होकर युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की.
अस्पताल के बिस्तर में पड़ी पीड़िता ने बताया बजाज शोरुम में एकाउंटेंट का काम करती है. बीते कुछ महीनों फेसबुक में विशाल गोस्वामी नाम के हिन्दू युवक से उसका परिचय हुआ. युवक ने उससे शादी का झांसा देकर पहले उसे अपने घर ले जाकर उसका दैहिक शोषण किया. फिर शादी से इंकार करने लगा.
इसके बाद परेशान होकर युवती ने सीटी कोतवाली पुलिस में शिकायत की और पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगी. लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की न ही आरोपी युवक की गिरफ्तारी की गई. युवती ने जब पुलिस से पूछा तो बताया गया कि आरोपी की हाइ कोर्ट से जमानत हो गई है.
इस बात से परेशान पीड़ित मुस्लिम युवती ने आखिरकार पुलिस पर असहयोग का गंभीर आरोप लगाते हुए बकायदा चिट्ठी लिखकर अपनी जाना देने की नियत से जहर खा लिया. वही घर वालों ने समय रहते उसे बचाने के मकसद से आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवती का इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb