शाम से लापता कारोबारी का बेटा, कार में मिली लाश, युवक की गोली मारकर हत्या, गोलीकांड से दहल गए लोग, हिरासत में पूर्व कर्मचारी
Businessman's son missing since evening body found in car young man shot dead people shocked by the shootout former employee in custody
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक युवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात से दहशत का माहौल है. व्यवसायी मंगलवार की शाम से घर से गायब था. जिसे देखते जब परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. वही पुलिस ने मामले में एक संदेही संजीव मंडल को हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ जारी है. यह मामला गंधीनगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मनेंद्रगढ़ रोड स्थित अंबिका स्टील के संचालक महेश केडिया का बेटा अक्षत अग्रवाल मंगलवार की शाम से कार लेकर निकला था. जिसके बाद घर नहीं लौटा. उसका फोन अचानक बंद हो गया था. परिजनों ने काफी तलाश की. जब अक्षत नहीं मिला तो देर रात इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई.
साथ ही परिजनों ने पुलिस को बताया था कि अक्षत पूर्व में काम करने वाले संजीव मंडल के साथ निकला था. पुलिस ने संजीव मंडल की तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया. पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि अक्षत की लाश चठिरमा के जंगल में उसी की कार के अंदर में पड़ी है.
वही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार अंदर से लॉक था. कार की ड्राईविंग सीट पर ही युवक की लाश पड़ी थी. पुलिस के जवानों ने कार के कांच को तोड़कर व्यवसायी का शव को बाहर निकाला गया. मृतक के शरीर में एक से ज्यादा गोलियों के निशान पुलिस को मिले है. युवक के पेट और सीने से खून निकला हुआ है. गाड़ी के शीशों में भी खून के छींटे लगे हैं. उसे रिवाल्वर सटाकर 3 गोली मारी गई है. इसमें दो गोली सीने में एवं एक गोली पेट में लगी है.
पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. वहीं मृतक के गले की सोने की चैन, दो अंगूठी और नगद गायब मिला. पुलिस शक जता रही है कि आरोपियों ने लूट की नियत से गोली मारी. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है. साथ ही संदेही से पूछताछ जारी है. पूछताछ के बाद ही घटना की वजह सामने आ पाएगी. पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
संदेही द्वारा युवा व्यवसायी का सोने का चैन, दो अंगूठी और नकद रकम ले जाने की जानकारी दी गई है. संदेही ने यह भी बताया कि युवा व्यवसायी ने ही उसे कार में बैठाया था. किसी की हत्या करने की जानकारी दी थी. इसके बदले बड़ी रकम और सोना देने की बात कही थी. घटनास्थल पर युवा व्यवसायी ने ही बैग से हथियार निकाला और खुद की सुपारी देने की बात कह पेट पर गोली चला दी. तब संदेही द्वारा दूसरी गोली मारने की जानकारी सामने आई है. हालांकि संदेही के प्रारंभिक बयान पर पुलिस को भरोसा नहीं है.
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



