अतिरिक्त कमरा निर्माण को लेकर धरने पर छात्रों और ग्रामीणों के साथ बैठे विधायक, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, किया चक्काजाम
MLA sat with students and villagers on dharna for construction of additional room raised slogans against the administration and blocked the road
बालोद : बालोद में गुंडरदेही के भरदाकला के उच्च्तर माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कमरे की निर्माण की जल्द मांग को लेकर विधायक कुंवर सिंह निषाद ग्रामीणों और छात्रों के साथ बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम भरदाकला के उच्च्तर माध्यमिक शाला में अव्यवस्था छात्रों को हो रही पढ़ाई में दिक्कत अतिरिक्त कमरे की निर्माण की जल्द मांग को लेकर क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद ग्रामीणों और छात्रों के साथ बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की. जिस वजह से अर्जुन्दा से राजनांदगांव मुख्य मार्ग घंटों बाधित रहा.
बता दें कि ग्राम भरदकला के उच्चतर माध्यमिक शाला में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत 48 लाख की लागत से 6 अतिरिक्त कमरे बनने हैं. जिस वजह से पुराने कमरो को तोड़ कर नया बनाया जाना है. लेकिन अब तक काम चालू नही हुआ. जिस वजह से छात्रों को बैठने में दिक्कत हो रही है. वहीं पढ़ाई भी सही नही हो पा रही थी.
इसी वजह से विधायक कुंवर सिंह ने एक हफ्ते पहले प्रशासन को पत्र के जरिए अवगत भी कराया था मगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया. यही वजह हुई की विधायक को सड़क पर बैठना पड़ा. मौके पर पहुचे अधिकारियों द्वारा 6 सितम्बर तक निर्माण प्राम्भ करने का लिखित आश्वासन दिया गया.
छह सितंबर तक का समय
पूरे मामले में विधायक ने कहा कि अगर 6 तारीख तक समस्या हल नही हुई तो 7 तारीख को स्कूल में ताला बन्दी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा. जिसके बाद ही विधायक ग्रामीण छात्र इस धरने को खत्म किया.
आपको बता दें कि अतिरिक्त कमरे निर्माण को लेकर छात्र-छात्राओं को काफी समस्या हो रही है लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. कई घंटों तक चले इस चक्का जाम के बाद प्रदर्शन को खत्म किया गया. अब देखना यह होगा कि दिए गए समय तक यह काम पूरा हो पता है या नहीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



