देर रात वाहन चेकिंग के दौरान बवाल, बैरियर प्रभारी से मारपीट, वन विभाग के नाके पर ट्रक चालक नाका तोड़कर फरार, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
Commotion during late-night vehicle checks: a barrier official was assaulted, and a truck driver broke through a Forest Department checkpoint and fled; the accused driver has since been arrested.
बालोद : छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस ने एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है, जिसने वन विभाग के अधिकारी के साथ अश्लील गाली-गलौज और मारपीट किया था. इसी के साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी है. यह मामला डौंडी नगर पंचायत के पास का है.
नाका पार कर फरार हुआ ट्रक ड्राइवर
मिली जानकारी के मुताबिक खनिज विभाग और वन विभाग के अधिकारी कांकेर जिले के कच्चे के वनोपज नाका में रात के दौरान ड्यूटी कर रहे थे और वाहन चेकिंग कर रहे थे. इस बीच रात करीब 1 बजे ट्रक ड्राइवर अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाते हुए नाका को पार कर फरार हो गया.
बैरियर प्रभारी के साथ की गाली गलौज और मारपीट
इसके बाद वन कर्मचारियों ने उसका पीछा किया और डौंडी नगर पंचायत के पास उसे रोक लिया. गाड़ी के दस्तावेज मांगने पर ट्रक ड्राइवर ने कच्चे नाका के बैरियर प्रभारी घनश्याम तारम के साथ अश्लील गाली-गलौज और मारपीट किया.
शिकायत के बाद ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
वारदात के बाद वन विभाग के कर्मचारी ने इसकी शिकायत डौंडी थाने में किया. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. इसी के साथ ही आगे की जांच शुरु कर दी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



