लैब टेक्निशियन ने की खुदकुशी, कॉलेज परिसर में फंदे से लटकती मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, परिजन हैरान, जांच में जुटी पुलिस

Lab technician commits suicide, body found hanging from a noose in the college campus, sensation spreads in the area, family shocked, police engaged in investigation

लैब टेक्निशियन ने की खुदकुशी, कॉलेज परिसर में फंदे से लटकती मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, परिजन हैरान, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई 3 के डॉक्टर खूबचंद बघेल पीजी शासकीय महाविद्यालय में एक लैब टेक्नीशियन ने शनिवार को सुसाइड कर लिया. उसका शव कॉलेज परिसर में फांसी के फंदे से लटके हुए मिला है. जिसकी खबर कॉलेज प्रबंधन ने फौरनभिलाई तीन थाने को दी.
मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज में खुदकुशी करने वाले लैब टेक्नीशियन का नाम त्रिमूर्ति रामटेक उम्र 52 साल है. पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा. वहीं मृतक के आत्मघाती कदम की खबर उसके परिजनों को दी गई. 
मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पर बैंक का लोन था. शायद इसी वजह से उन्होंने खुदकुशी की है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
भिलाई तीन थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि मृतक लैब टेक्नीशियन सुबह अपने घर से बाल कटवाने के नाम पर बाहर निकला था. उसके बाद वह वापस घर नहीं लौला. फिलहाल इस पूरे मामले में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. मृतक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI