गरियाबंद में नुआखाई के बाद महिला को उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में दहशत का माहौल, ग्रामीणों ने संदिग्ध आरोपी युवक को किया पुलिस के हवाले
A woman was killed in Gariaband following the Nuakhai festival, sparking panic across the area; villagers handed over the suspected youth to the police.
गरियाबंद/छुरा : प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन अपराधी हत्या, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. गरियाबंद जिला में ऐसा ही एक मामला गरियाबंद जिले से सामने आया है. जहां एक महिला की हत्या कर दी गई..वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है. यह मामला छुरा थाना क्षेत्र के छतरमड़ई का है.
महिला को उतारा मौत के घाट
मिली जानकारी के मुताबिक नुआखाई का त्योहार मनाया गया. जिसके बाद आरोपी ने ग्राम छतरमड़ई निवासी रतनी बाई सोरी पति गंगाराम सोरी उम्र 37 साल की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं दूसरी तरफ वारदात को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
हत्या के कारणों का स्पष्ट नहीं
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए छुरा भेज दिया गया. हालांकि आरोपी ने महिला की हत्या किस वजह से की है. इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
अवैध संबंध में हत्या कर आशंका
सूत्रों के मुताबिक आरोपी और महिला के बीच अवैध संबंध की जानकारी सामने आ रही है. हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि घटना के रात आरोपी महिला से मिलने पहुंचा था. जहां किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने उसकी हत्या कर दी.
पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा. उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



