चुनाव जीतकर पार्षद बनने के बाद कांग्रेस नेत्री सीमा साहू ने छोड़ा पार्टी का दामन, बीजेपी में शामिल, भाजपा सांसद के निवास पहुंचकर ली BJP की सदस्यता
After winning the election and becoming a councilor, Congress leader Seema Sahu left the party, joined BJP, reached the residence of BJP MP and took BJP membership
दुर्ग : रिसाली निगम की वार्ड 28 की पार्षद, एमआईसी सदस्य महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी डॉ. सीमा साहू ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है. उन्होंने सांसद विजय बघेल के निवास पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली. सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने सीमा को पार्टी की सदस्यता दिलाई.
दरअसल वार्ड क्रमांक 28 वीआईपी नगर से कांग्रेस की टिकट पर सीमा साहू पार्षद चुनाव लड़ी और जीती. महापौर पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित होने की वजह से सीमा को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था.
दुर्ग ग्रामीण से विधायक रहे प्रदेश के तत्कालीन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से डॉ. सीमा साहू का पारिवारिक संबंध होने से एक समय ऐसा लग रहा था कि डॉ. सीमा साहू को आखिरकार कांग्रेस से महापौर पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा. लेकिन कांग्रेस ने शशि सिन्हा को प्रत्याशी बनाया और वे महापौर चुन ली गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



