फैक्ट्री के कुएं में मिली नाइट ड्यूटी कर रहे सुरक्षा गार्ड की लाश, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों ने जताया आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
The body of a security guard on night duty was found in the factory's well, sensation spread in the area, family expressed anger, police started investigation
दुर्ग/भिलाई : भिलाई के जामुल थाना इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उषा रबर फैक्ट्री के कुएं में गार्ड की लाश मिली है. पहले तो परिजनों ने हत्या का आशंका जताई. लेकिन सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया कि गार्ड की मौत कुएं में गिरने से हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई के लाइट इंडस्ट्रियल एरिया, राजीव नगर में स्थित ऊषा रबर एंड मैकेनिकल इंडस्ट्रीज में उपेंद्र सिंह उम्र 70 साल निवासी जामुल की ड्यूटी शाम 6 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक 12 घंटे की थी. रात 12 बजे उपेंद्र फैक्ट्री के चारों तरफ जाकर ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान वो कुआं की तरफ चले गए. वहां लोहे के एंगल पड़े होने से उन्हें कुआं ठीक से दिखाई नहीं दिया और फैर फिसलने से वो सीधे करीब 12 फीट गहरे कुएं में जा गिरे.
सुबह 6 बजे छुट्टी होने के बाद वो घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने फैक्ट्री में पता किया. जब उसकी तलाश की गई. तो लाश कुएं में तैरती मिली. इसके बाद पुलिस की मौजदूगी में सुबह करीब 10 बजे शव को क्रेन के सहारे बाहर निकाला गया. गार्ड के दोनों बेटे और परिवार के लोग जानकारी मिलते ही रबर फैक्ट्री पहुंचे. उन्होंने फैक्ट्री संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया.
गार्ड को सही दिखाई नहीं देता. फिर फैक्ट्री संचालक ने नाइट ड्यूटी पर रखा था. जिसके चलते यह हादसा हुआ है. उन्होंने कहा कि अगर कुएं को कवर कर रखा जाता तो आज उपेंद्र सिंह जिंदा होते. परिजनों ने फैक्ट्री में हंगामा शुरु कर दिया. इसके बाद कंपनी संचालक आशुतोष तिवारी ने परिजनों को 4 लाख रुपए देकर शांत कराया और मामले को दबाने की कोशिश की गई.
जब जामुल पुलिस ने फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पाया कि लक्ष्मी विहार जय अंबे शोरुम के पीछे जामुल वार्ड 4 निवासी उपेंद्र सिंह अपने समय पर ड्यूटी करने शाम 6 बजे पहुंच गया था. रात 12 बजे वो फैक्ट्री के वर्कशॉप वन और टू का दौरा किया फिर पीछे की तरफ चला गया. वहां कुएं पर लोहे एंगल रखे हुए थे. इन एंगल के बीच में एक से सवा फीट का गैप था. जिससे कुआं से पानी निकाला जाता था.
उपेंद्र सिंह उसी तरफ चले गए और एंगल रखे होने से कुआं देख नहीं पाए और सीधे कुआं में नीचे जा गिरे. रात भर कुएं में पड़े होने से उनकी मौत हो गई. सुबह पानी में तैरती हुई उनकी लाश मिली. लाश को बाहर निकाला गया और पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल स्थित मॉर्चुरी भेजा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



