मां बम्लेश्वरी दर्शन कर लौट रहे दोस्तों की पिकअप-बाइक आमने-सामने जोरदार टक्कर, दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक फरार

A head-on collision between a pickup and a bike of friends returning after visiting Maa Bamleshwari resulted in the tragic death of two devotees and the accused driver absconded.

मां बम्लेश्वरी दर्शन कर लौट रहे दोस्तों की पिकअप-बाइक आमने-सामने जोरदार टक्कर, दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक फरार

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे से मृतकों के परिजन और क्षेत्रवासी गहरे सदमे में हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे मृतक अपने दोस्तों के साथ मां बम्लेश्वरी मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे. ग्राम मुंदगांव में पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान अमित साहनी (निवासी कृष्णा नगर) और सचिन यादव (निवासी कुरुद, भिलाई) के रुप में हुई है.
हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया. खबर मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे. डोंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. ताकि आरोपी चालक को जल्द पकड़ा जा सके.
इस हादसे से मृतकों के परिजन और क्षेत्रवासी गहरे सदमे में हैं. स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. वहीं पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों को निर्धारित गति और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है.
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सतर्कता की अहमियत को रेखांकित करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t